BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

बढ़ सकती है महंगाई, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

Tuesday - August 28, 2018 11:18 am , Category : WTN HINDI

महंगे क्रूड ऑयल के कारण पेट्रोल-डीज़ल के दाम में लगी ‘आग’
 
AUG 28 (WTN) – पेट्रोल और डीज़ल के दामों में एक बार फिर से तेज़ी जारी है। कल यानि सोमवार को दिल्ली में डीज़ल की क़ीमत 69.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। वहीं आज दिल्ली में डीज़ल 69.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीज़ल के साथ-साथ पेट्रोल भी महंगा हुआ है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 77.96 रुपये का मिल रहा है। बात करें मुम्बई की तो वहां पर पेट्रोल की क़ीमत 85.38 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
 
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि के पीछे डॉलर के मुकाबले लगातार कमज़ोर होता रुपया है। रुपये में गिरावट के कारण कच्चे तेल का आयात भी महंगा हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी मेट्रो सिटीज़ की तुलना में दिल्ली में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत सबसे कम है। इससे पहले इसी साल 29 मई को दिल्ली में डीज़ल 69.31 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे निचले स्तर 70.32 पर पहुंच गया था। जिसके बाद से ईंधन की क़ीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 13 दिनों में पेट्रोल की क़ीमतों में 82 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, तो वहीं डीज़ल की क़ीमत में 79 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
 
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि पिछले साल जून में तेल कम्पनियों ने हर महीने की पहली और 16 तारीख को ईंधन की क़ीमतों में बदलाव वाली व्यवस्था को बंद कर दिया था। यह व्यवस्था पिछले 15 सालों से लागू थी। तेल कम्पनियां अब हर दिन ईंधन की क़ीमतों में बदलाव करती हैं।
 
भारत अपने तेल की ज़रूरत का लगभग 80 प्रतिशत आयात करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड ऑयल की क़ीमतों पर देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम निर्भर हैं। पिछले एक सप्ताह में क्रूड ऑयल के दामों में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके बाद भारत में भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि हुई है।
 
कहा जा रहा है कि यदि इसी तरह रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर होता रहा और क्रूड ऑयल के दाम बढ़ते रहे तो डीज़ल 75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा रहा तो देश में माल ढुलाई महंगी होगी जिसके कारण महंगाई बढ़ेगी। यदि ऐसा रहा तो आने वाले समय में आम ज़रूरत की वस्तुएं महंगी होना स्वाभाविक है।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields