मुख्य चुनाव आयुक्त ने दूर की ‘बड़ी’ शिकायत
Tuesday - August 28, 2018 2:37 pm ,
Category : WTN HINDI
मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया साफ़, वोटर लिस्ट में ‘बोगस’ नहीं बल्कि ‘डुप्लीकेट’ मतदाताओं की थी गड़बड़ी
AUG 28 (WTN) – मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट की ‘गड़बड़ी’ की शिकायतों के बीच, खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी.रावत ने साफ़ किया है कि वोटर लिस्ट में ‘बोगस’ नहीं बल्कि ‘डुप्लीकेट’ वोटर थे। भोपाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची की गड़बड़ियों के बारे में कहा, “चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों से मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से ले रहा है, लेकिन ‘बोगस’ मतदाताओं को लेकर की जा रही शिकायत की जांच में पता चला है कि वे ‘बोगस’ नहीं, बल्कि ‘डुप्लीकेट’ मतदाता थे।”
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम एक से ज़्यादा बार हैं उनके नाम हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव आयोग चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों की हर तरह की समस्याओं का ‘समाधान’ करेगा।
भोपाल दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी.रावत ने मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा जा रहा है कि समीक्षा के बाद ही चुनाव की तैयारियों की स्थिति तय की जाएगी।