BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए वृषभ राशि के जातकों का ‘स्वभाव’

Thursday - August 30, 2018 10:35 am , Category : WTN HINDI

व्यवहारिक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं वृषभ जाति के लोग

AUG 30 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का ‘व्यक्तित्व’ कैसा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का ‘बाहरी व्यक्तित्व’ देखने लायक होता है, यानि के ये दिखने में ‘सुन्दर’ होते हैं। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिये इनका झुकाव ‘कलात्मक’ क्षेत्रों की ओर होता है। वृषभ जाति के लोगों में कोई न कोई कलात्मकता या रचनात्मक होती है।
 
वृषभ राशि के जातक ‘स्वाभिमानी’ होते हैं और इसमें ‘आत्मविश्वास’ काफ़ी होता है। वृषभ जाति के लोग ‘व्यवहारिक’ होते हैं, इसलिए ये बिना वज़ह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हैं। इसी के कारण यह लोग हमेशा ‘सुरक्षात्मक रवैया’ अपनाते हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि कोई भी इन पर आसानी से विश्वास कर लेता है।
 
वृषभ जाति के जातकों को ‘ईमानदार’ कहा जाता है। यदि इन्होंने एक बार किसी काम को करने की ठान ली तो वे उसे हर क़ीमत पर पूरा करते हैं। यानि की कहा जा सकता है कि वृषभ जाति के जातक ‘मेहनती’ और ‘दृढ़निश्चयी’ होते हैं। ये लोग अपनी योग्यता और मेहनत से एक ‘सुविधा सम्पन्न’ जीवन जीते हैं। इन्हें समाज में ‘काफ़ी प्रतिष्ठा’ भी मिलती है।
 
कई बार देखा गया है कि वृषभ जाति के जातकों की किसी काम को पूरा करने की ज़िद कई बार सकारात्मक की बजाय नकारात्मक परिणाम भी देने लगती है। इसी कारण लोग इन्हें ‘ढीठ’ भी समझने लगते हैं। इस राशि के जातक काफ़ी ‘धैर्यवान’ होते हैं, ये किसी काम को धीरे-धीरे ही सही, लेकिन पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं।
 
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिये अपने करियर में भी ये काफी कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। वृषभ राशि चूंकि भूमि तत्व प्रधान है, इसलिये ये ‘ज़मीनी’ रूप से जुड़े होते हैं। जहां पर ये लोग काम करते हैं वहां पर इनका व्यवहार काफ़ी ‘सहयोगी’ होता है। ये लोग काफी ‘धार्मिक’ और ‘सात्विक’ प्रवृत्ति के होते हैं।
 
इस राशि के जातक काफी ‘रोमांटिक’ होते हैं, लेकिन अपने लिये भी उसी प्रकार का समर्पण ये चाहते हैं। ये अपने जीवनसाथी के प्रति आमतौर पर बहुत ईमानदार होते हैं। मान्यता है कि वृषभ राशि के जातक आमतौर पर ‘गुस्सैल’ नहीं होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो इनका खुद पर कन्ट्रोल नहीं होता है। यदि ये किसी बात पर अड़ जाएं तो फिर इनके विचार बदलना काफ़ी मुश्किल होता है।
 
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields