मध्य प्रदेश के 16 ज़िलों में ‘भारी बारिश’ की चेतावनी
Wednesday - August 29, 2018 11:13 am ,
Category : WTN HINDI
उत्तरी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपरी भाग में बना चक्रवाती हवा का घेरा
AUG 29 (WTN) - मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी है। ऐसे में राज्य के 16 ज़िलों में आज ‘भारी बारिश’ की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। जिसके कारण ‘भारी बारिश’ का अंदेशा बना हुआ है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन भटिण्डा, हिसार, अलवर, ग्वालियर, सतना, अम्बिकापुर आदि क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास के क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में डेढ़ से साढ़े चार किलोमीटर के बीच चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है इसी के कारण 16 ज़िलों में भारी बारिश की आशंका है।
प्रदेश के बालाघाट, मण्डला, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर और धार ज़िले में भारी बारिश की
आशंका है। ऐसे में प्रशासन ने निचली बस्तियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।