BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

क्या आप जानते हैं रॉ और आईबी में अंतर

Friday - August 31, 2018 11:16 am , Category : WTN HINDI

देश के बाहर खुफ़िया ऑपरेशन संचालित करती है रॉ
 
AUG 31 (WTN) – आपने कई बार रॉ और आईबी के बारे में को ज़रूर ही सुना होगा। लेकिन क्या इन दोनों के बीच अंतर जानते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इन दोनों के बीच क्या अंतर होता है।
 
सबसे पहले हम आपको इन दोनों के पूरे नाम बताते हैं। रॉ (RAW) का पूरा नाम है रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग, जबकि आईबी (IB) का पूरा नाम इंटेलिजेंस ब्यूरो है।
 
रॉ की स्थापना 1968 में की गई थी और यह सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन काम करता है। इसके अधिकारी सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। जबकि आईबी की स्थापना 1887 में हुई थी। आईबी को दुनिया की सबसे पुरानी खुफ़िया एजेंसियों में से एक माना जाता है। आईबी सीधे गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।
 
रॉ भारत की बाहरी खुफ़िया एजेंसी है जो कि भारत के पड़ोसी देशों में भारत सरकार के लिए ऑपरेशन संचालित करती है। जबकि आईबी भारत की आंतरिक खुफ़िया एजेंसी है। आईबी का काम देश के अंदर ऑपरेशन संचालित करना है।

रॉ का काम भारत के पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नज़र बनाए रखना होता है। रॉ इन देशों में गुप्त एजेंटों के ज़रिये अपने ऑपरेशन को अंजाम देती है। वहीं आईबी का काम काउंटर इंटेलिजेंस, आतंकवादियों की पहचान, वीआईपी सुरक्षा, देश विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण और सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफ़िया जानकारी जुटाना है।
 
रॉ खुफ़िया जानकारी जुटाने के लिए कई उपायों का सहारा लेता है, जैसे रिश्वत, पिटाई, जासूसी, मनोविज्ञान और एजेंटों की नियुक्ति आदि। जबकि आईबी अन्य भारतीय खुफ़िया एजेंसियों और पुलिस के साथ खुफ़िया जानकारी साझा करता है। आईबी जासूसी के लिए बिना किसी की अनुमति के उसके फ़ोन टेप कर सकता है।
 
रॉ का अपना एक अलग ही सेवा कैडर होता है इसे रिसर्च एनालिलिस सर्विस (RAS) कहा जाता है। RAS के अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान गुप्त रखी जाती है। जबकि आईबी में भारतीय पुलिस सेवा, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सेना के कर्मचारी काम करते हैं।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields