ज्योतिष के अनुसार जानिए कर्क राशि के जातकों का स्वभाव
Saturday - September 1, 2018 9:55 am ,
Category : WTN HINDI
संवेदनशील और भावुक प्रवृत्ति के होते हैं कर्क राशि के लोग
SEP 01 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। कर्क राशि के जातकों का कद सामान्य होता है। इस राशि के जातकों को चन्द्रमा प्रभावित करता है और ये जल तत्व द्वारा संचालित होते हैं। इनका राशि चिन्ह चूंकि केकड़ा है, इसलिए इनके स्वभाव में संवेदनशीलता, भावुकता, शीतलता और चंचलता होती है।
कर्क राशि के जातक बहुत जल्द ही आसपास के लोगों से घुलमिल जाते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। कर्क राशि के लोग बहुत कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। यह आसपास की घटनाओं से ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं। ये लोग काफी भावुक होते हैं तो कई बार मूडी स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि के जातकों का स्वभाव शर्मीला होता है जिसके कारण कई बार इनमें बच्चों जैसी मासूमियत देखी जाती है।
ये जो भी काम करते हैं उसे पूरी ज़िम्मेदारी से निभाते हैं। यदि परिस्थितियां इनके अनुकूल हों तो ये काफी उदार प्रवृत्ति के होते हैं। बोलते समय और कोई काम करते समय कर्क राशि के जातक काफी समझदारी दिखाते हैं। लेकिन देखा गया है कि कर्क राशि के जातकों में असुरक्षा की भावना काफी होती है। इसी के कारण ये कभी-कभी असंवेदनशील, कठोर और अशिष्ट व्यवहार करते हैं। कर्क राशि के जातक अपने से अलग स्वभाव वालों से रोमांस करना प्रसंद करते हैं।
यदि इनके अनुकूल वातावरण ना हो तो इनकी चंचलता तुनकमिजाजी में बदल जाती है। कर्क राशि के जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और इसी कारण ये नाराज़ भी जल्दी हो जाते हैं। लेकिन इनका गुस्सा क्षणिक होता है और जल्दी ही ये फिर से सामान्य हो जाते हैं। कर्क राशि के जातक कार्यस्थल पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचार काफी गहरे होते हैं, इसलिए इनकी छवि साफ सुथरी होती है। लेकिन देखा गया है कि कर्क राशि के जातक थोड़े कंजूस प्रवृत्ति के होते हैं।