BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए सिंह राशि के जातकों का ‘व्यक्तित्व’

Sunday - September 2, 2018 9:59 am , Category : WTN HINDI
समाज में ‘प्रतिष्ठा’ हासिल करते हैं सिंह राशि के जातक

SEP 02 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है। सिंह राशि के जातक ‘शेर’ की तरह होते हैं, यानि साहसी, निडर, मज़बूत और आत्मविश्वास से भरे हुए। ये जहां भी रहते हैं वहां पर अपनी ‘एक पहचान’ बना लेते हैं। सिंह राशि के जातक ‘स्पष्टवादी’ होते हैं, यानि इन्हें जो महसूस होता है यह ‘साफ़’ तौर पर कह देते हैं। चूंकि ये काफ़ी स्पष्टवादी होते हैं, इसलिए कई बार इनके क़रीबी इनकी बातों से ‘अपमानित’ महसूस करते हैं।
 
सिंह राशि के जातकों में ‘काफ़ी उत्साह’ होता है और ये ‘काफ़ी ऊर्जावान’ भी रहते हैं। ये बहुत ‘स्वाभिमानी’ होते हैं। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है इस कारण सामान्यत: ये ‘तेजस्वी’ होते हैं। नेतृत्व की क्षमता और रचनात्मकता सिंह राशि के जातकों में स्वाभाविक रूप से होती है। ये अपनी असफलताओं से काफ़ी सीखते हैं और फिर से नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोशिश करते हैं। चूंकि ये बड़े तेजस्वी होते हैं इसलिए समाज में इनकी बड़ी ‘प्रतिष्ठा’ होती है।
 
जहां पर सिंह राशि के जातक काम करते हैं, वहां पर उनका प्रदर्शन काफ़ी बेहतर रहता है। इनमें ‘नेतृत्व’ की क्षमता स्वाभाविक रूप से होती है। देखा गया है कि ये हर कहीं अपना एक ‘समूह’ बना लेते हैं और उसमें ‘नेता’ की भूमिका निभाते हैं। चूंकि इनका स्वामी सूर्य होता है, इसके कारण इनका अंदाज़ ‘दबंग’ होता है जिसके कारण कार्यस्थल पर इनके ‘प्रतिद्वंदी’ बन जाते हैं।
 
सिंह राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों को बहुत अच्छे से ‘मैनेज’ करना जानते हैं, इसलिये इन्हें ज़्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इन्हें किसी के अधीन होकर काम करना ज़्यादा अच्छा नहीं लगता है। यदि इन्हें इनके अनुसार काम करने की छूट मिल जाए, तो ये अपना काम ‘बेहतरीन’ तरीके से पूरा करते हैं। सिंह राशि के जातक अपनी ‘कार्यक्षमता’ के कारण उच्च पदों पर आसीन होते हैं।
 
सिंह राशि के जातकों को ‘सुन्दर व्यक्ति’ पसंद होते हैं। ये सुविधासम्पन्न और मुक्त विचारों वाले होते हैं। सिंह राशि के लोग बहुत ‘बेहतर’ प्रेमी होते हैं और अपने प्यार को पाने के लिये किसी से भी टकराने की हिम्मत रखते हैं। इनके प्रेम करने का तरीका भी अलग ही होता है। हालांकि कई बार इनके प्यार करने का तरीका ‘वर्चस्व’ स्थापित करने वाला होता है, इसलिए इनका प्रेमी काफ़ी असहज भी महसूस कर सकता है। बाहर से ‘मज़बूत’ और ‘कठोर’ दिखने वाले सिंह राशि के जातक अंदर से बहुत ‘विनम्र’ और ‘उदार’ होते हैं।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields