जानिए तुला राशि के जातकों का स्वभाव
Thursday - September 6, 2018 9:46 am ,
Category : WTN HINDI
शानदार रणनीतिकार होते हैं तुला राशि के जातक
SEP 06 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। तुला राशि का चिन्ह तुला यानि कि तराजू होता है जो इनके संतुलित स्वभाव का परिचायक है। इस राशि के जातकों में संयम बहुत होता है। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी तुला राशि के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में सक्षम होते हैं।
तुला राशि के जातक न्यायप्रिय होते हैं। देखा गया है कि तुला राशि के जातक बहुत ही मृदुभाषी होते हैं और विवाद से हमेशा बचकर चलते हैं। इनमें हर विवाद को बातचीत के ज़रिये सुलझाने का गुण होता है। तुला राशि के जातक बहुत ही सामाजिक होते हैं। अकेले रहने में तुला राशि के जातकों को अजीब महसूस होता है, लेकिन जैसे ही इन्हें किसी का साथ मिलता है तो ये बेहतरीन काम करते हैं।
देखा गया है कि तुला राशि के जातक शानदार रणनीतिकार होते हैं, कूटनीति के भी ये जानकार होते हैं। इनका कोई निश्चित सिद्धांत नहीं होता है और मौका देखकर ये किसी से भी समझौता कर सकते हैं। तुला राशि के जातक जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेते हैं, इसलिए कई बार इनके काम देरी से होते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण इन पर आलसी होने का आरोप भी लगता है।
चूंकि तुला राशि के जातक काफी व्यवहारकुशल होते हैं इसलिए ये कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से बहुत जल्दी अच्छे सम्बन्ध स्थापित कर लेते हैं। अपनी अच्छे व्यवहार के कारण ये लोग सभी को अपनी तरफ आकर्षित करने का गुण रखते हैं जिससे इनके मित्र ज़्यादा होते हैं। लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा लेने की क्षमता भी तुला राशि के जातकों के अंदर होती है।
व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में काम करने वाले तुला राशि के जातकों को काफ़ी सफलता प्राप्त होती है। अपने अच्छे सम्बन्धों के कारण ये लोग आसानी से कार्यस्थल पर तरक्की हासिल कर लेते हैं। राजनीति में भी तुला राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होती है।
तुला राशि के जातक काफ़ी रोमांटिक होते हैं। ये अपनी साथी को बहुत इज्जत देते हैं और उसके साथ समानता का व्यवहार करते हैं। तुला राशि के कुछ जातक बहु प्रेमी भी हो सकते हैं यानि कि इनके बहुत से प्रेम प्रसंग हो सकते हैं, जिसके कारण ये अपने किसी भी साथी को नाराज़ नहीं होने देते हैं। जितनी जल्दी ये अपने साथी के प्रति आकर्षित होते हैं, उतना ही देर विवाह जैसा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तुला राशि के जातक काफी सोच समझकर और लाभ हानि का आंकलन करने के बाद ही कोई फैसला लेते हैं।