मध्य प्रदेश में अब लगातार अच्छी बारिश के आसार कम
Wednesday - September 5, 2018 10:41 am ,
Category : WTN HINDI
सतना और देवास समेत 10 ज़िलों में अच्छी बरसात की दरकार
SEP 05 (WTN) – मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब लगातार अच्छी बरसात के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय उत्तरप्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र के बीचों बीच ऊपरी हवा का चक्रवात अभी भी बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का दौर जारी है।
जानकारी के मुताबिक अब मध्य प्रदेश में लगातार अच्छी बरसात होने के आसार कम ही हैं। लेकिन वहीं सतना, शहडोल, अलीराजपुर, बैतूल, देवास, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना और धार ज़िलों में अभी तक सामान्य से कम पानी गिरा है। ऐसे में इन ज़िलों में अभी भी अच्छी बारिश की दरकार है।