यदि करने जा रहे हैं पहली बार प्लेन में सफ़र, तो इसे ज़रुर पढ़िये
Friday - September 7, 2018 11:24 am ,
Category : WTN HINDI
बिना जानकारी और तैयारी के नहीं करें प्लेन का सफ़र
SEP 07 (WTN) – पहले हवाई सफ़र का मजा कुछ और ही होता है। लेकिन, काफ़ी लोग अपनी पहली हवाई यात्रा के दौरान नर्वस हो जाते हैं क्योंकि वे बिना जानकारी और बिना तैयारी के एअरपोर्ट आते हैं जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं, तो हम आपकी परेशानी को दूर किये देते हैं, और आपको बताते हैं कि आपको
अपनी इस ख़ास पहली हवाई यात्रा की तैयारी किस तरह से करनी चाहिए।
अगर आप पहली बार हवाई यात्रा कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आपको फ्लाइट के समय से कम से कम दो घण्टे पहले एअरपोर्ट पर पहुंचना चाहिए, ताकि प्लाइट के उड़ान भरने से पहले आप एअरपोर्ट पर यात्रा से सम्बन्धित पूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकें।
फ्लाइट टिकट के प्रिंट आउट या फोटो कॉपी के साथ ऑरिजनल आईडी प्रूफ ज़रूर साथ रखें। यदि साथ में आपके कोई बच्चा है तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट भी साथ में रखें।
बैगेज रूल्स के अनुसार ही अपना बैग पैक करें, क्योंकि फ्लाइट में एक छोटा बैग ही केबिन में रख सकते हैं जबकि दो बड़े चेक इन बैग एअरलाइन के काउंटर पर देने होते हैं।
हवाई यात्रा के दौरान अपने साथ नुकीली वस्तुएं, चाकू, हथियार, लाइटर, माचिस और ब्लेड ना रखें।
एअरपोर्ट पर एंट्री करते समय फ्लाइट टिकट की कॉपी और आईडी प्रूफ आपको सुरक्षा बल के सदस्य को दिखाना होगी तभी जाकर आपको एंट्री मिलेगी।
अब एंट्री के बाद बैगेज एक्सरे स्क्रीनिंग काउंटर पर चेक करवाएं, इसके बाद जिस एअरलाइन से आपकी बुकिंग है उस काउण्टर पर जाकर टिकट दिखाएं।
स्टाफ मेम्बर के द्वारा आपकी आईडी चेक करने के बाद आपको बोर्डिंग पास दिया जाएगा, यानी कि अब आप प्लेन में बैठने के लिए तैयार हैं।
आपको अब चेक इन काउण्टर पर बोर्डिंग पास और आई कार्ड दिखाना होगा। चेकिंग प्रोसेस के बाद बैग्स का वजन चेक करने के बाद टैग लगाकर उसे फ्लाइट के कार्गो सेक्शन में भेजा जाएगा, जो लैण्डिंग के बाद आपको वापस कर दिया जाएगा।
अब सिक्योरिटी फोर्स मेम्बर्स आपकी फिर से चेकिंग करेंगे और बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगाकर आपको वापस कर देंगे। जिसके बाद आपको बताए गए एंट्री गेट की ओर जाना होगा। वहीं पर आपको अपनी फ्लाइट की डिटेल्स भी मिल जाएगी।
टेक ऑफ यानि की प्लेन के उड़ान भरने से आधा घण्टा पहले टर्मिनल गेट खोला जाएगा। यहां दोबारा बोर्डिंग पास और हैण्डबैग चेक करवाना होगा।
प्लेन में एंट्री करने के बाद टेक ऑफ से पहले क्रू मेम्बर आपको ज़रूरी जानकारियों देंगे जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए।