BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

ईमानदार और परोपकारी होते हैं धनु राशि के जातक

Saturday - September 8, 2018 10:05 am , Category : WTN HINDI

लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं धनु राशि के जातक

SEP 08 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। कहा जाता है कि धनु राशि के जातक उत्साही प्रवृति के होते हैं और इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग काफी ईमानदारक, उदार और परोपकारी होते हैं। देखा गया है कि धनु राशि के लोग अध्ययनशील प्रवृति के होते हैं।
 
आपने देखा होगा कि धनु राशि का चिन्ह घोड़े और मानव शरीर का मिश्रित रूप है, जिसमें नीचे का भाग घोड़े का है और कमर से ऊपर का हिस्सा मनुष्य का है जो कि धनुष से निशाना साध रहा है। मान्यता है कि धनु राशि के जातक अपने लक्ष्य के प्रति काफ़ी सजग होते हैं। सामाजिक रूप से भी ये काफ़ी सक्रिय होते हैं। गतिशीलता धनु राशि के जातकों का विशेष गुण है। इस राशि के लोगों में नेतृत्व करने की भी अपार सम्भावनाएं होती हैं।
 
धनु राशि के जातक अपने करियर के प्रति काफी सचेत रहते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये लोग हमेशा गतिशील रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के लोगों का ध्यान लक्ष्य से भटकाना बड़ा मुश्किल होता है। यानि के ये लोग अपने लक्ष्य के लिए काफी संवदेनशील होते हैं। कार्यस्थल पर इन्हें काफ़ी सफलता और सम्मान मिलता है। ये लोग अपने सहकर्मियों और सीनियर्स को हमेशा अपनी बातों और तर्कों से संतुष्ट करते हैं।
 
धनु राशि के जातक काफ़ी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं, यानि कि नई-नई जानकारी हासिल करना इन्हें अच्छा लगता है। कार्यस्थल पर इनका काम काफी व्यवस्थित और साफ रहता है। माना जाता है कि ये लोग परिस्थितियों का उचित आंकलन करने, और पूर्वानुमान लगाने में काफी माहिर होते हैं। देखा गया है कि इनकी सलाह इनके सहकर्मियों के लिए काफ़ी मायने रखती है।
 
धनु राशि के जातक सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होते हैं इसलिये इनकी रोमांटिक लाइफ भी काफ़ी अच्छी रहती है। लोग धनु राशि के जातकों की तरफ काफ़ी जल्दी आकर्षित होते हैं। ये लोग काफ़ी स्पष्ट और खुले विचारों के होते हैं और इन्हें अपनी ही तरह के खुले विचार वाले साथी पसंद आते हैं। धनु राशि के लोगों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है, लेकिन ये खुद दूसरों पर बहुत कम विश्वास करते हैं।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields