बहुत धैर्यवान होते हैं मकर राशि के जातक
Sunday - September 9, 2018 9:51 am ,
Category : WTN HINDI
किसी भी काम को पूरी लगन और मेहनत से पूरा करते हैं मकर राशि के लोग
SEP 09 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है, जिसे पाप का ग्रह माना जाता है, लेकिन शनि बहुत ही न्याय प्रिय ग्रह होता है, वह आपको मेहनती बनाता है और मेहनत का सही फल भी देता है। देखा गया है कि मकर राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं।
मकर राशि के लोग अनुशासित होते हैं। दिखने में ये लोग कठोर हो सकते हैं, लेकिन वास्तव में ये बहुत ही विनम्र होते हैं। ये काफ़ी ज़िम्मेदार होते हैं। यदि कोई काम करने का ये ठान लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। साथ ही ये लोग काफ़ी व्यवहारिक भी होते हैं।
मकर राशि के जातकों में समर्पण की भावना होती है। देखा गया है कि मकर राशि के जातक बहुत सहिष्णु होते हैं। वैसे तो ये धैर्यवान होते हैं और इन्हें गुस्सा नहीं आता है, लेकिन गुस्सा आने के बाद ये बहुत देर से शांत होते हैं। हर काम को ये लोग निस्वार्थ भाव से कर्तव्य समझकर करते हैं।
देखा गया है कि मकर राशि के जातक काफ़ी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग ईश्वर में काफ़ी विश्वास रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातकों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है।
कार्यस्थल पर भी मकर राशि के जातक अपने काम को पूरी लगन और मेहनत से पूरा करते हैं। इनकी पहचान एक कर्मठ कर्मचारी के रूप में होती है। ये बहुत ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कार्यस्थल पर इनका काम काफ़ी व्यवस्थित रहता है। इन्हें जो भी काम मिलता है, उसे यह पूरी लगन के साथ पूरा करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातक अपने साथी के प्रति बहुत समर्पित होते हैं और वफ़ादार रहते हैं। इनकी मेहनत और अनुशासनप्रियता से इनका साथी इनकी तरफ़ आकर्षित होता है। ये काफ़ी सहनशील होते हैं इसलिए इन्हें अपने साथी की बातों का बहुत कम बुरा लगता है।