BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए मिनरल वाटर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में अंतर

Tuesday - September 11, 2018 3:45 pm , Category : WTN HINDI

IS:14543 मार्क यानि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, IS:13428 मार्क यानि कि मिनरल वाटर है।

SEP 11 (WTN) – आपने मिनरल वाटर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन शायद ही आप इन दोनों में अंतर जानते होंगे। हर बोतल बंद पानी मिनरल वाटर नहीं होता है। यदि आपसे पूछा जाए कि आप मिनरल वाटर के ब्रांड बताएं, तो आपका जवाब होगा बिसलरी, किनली या एक्वाफिना आदि। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मिनरल वाटर नहीं हैं, बल्कि ये सभी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर हैं। हम आपको बताते हैं कि मिनरल वाटर के ब्रांड कौन से हैं, ये हैं हिमालयन, बिसलेरी वेदिका, कैच, एक्वा आदि।
 
सबसे पहले आपको बताते हैं कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर क्या होता है। दरअसल, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, नल से आने वाला सामान्य पानी होता है जिसे फ़िल्टर से छान कर, केमिकल प्रोसेस आदि से साफ़ करके पैक कर दिया जाता है। इस पानी में खनिज तत्व मिलाना बॉटलिंग कम्पनी पर निर्भर करता है। कुछ कम्पनियां मिलाती हैं और कुछ नहीं।
 
अब आपको बताते हैं मिनरल वाटर के बारे में। जैसा कि नाम से ही साफ़ है कि मिनरल वाटर का मतलब खनिज तत्वों से भरपूर पानी। यानि कि यह पानी ऐसे प्राकृतिक स्रोतों से लिया जाता है जहां के पानी में कई लाभदायक खनिज तत्व मिले होते हैं। इस पानी में और नल के पानी में काफ़ी अंतर होता है.
 
पानी के ये प्राकृतिक स्त्रोत, झरने और फव्वारे उस स्थान की मिटटी और पत्थर से मिले ख़ास लवणों और खनिजों से भरपूर होते हैं। ऐसा पानी स्वास्थ्य और स्वाद दोनों में अच्छा होता है।
 
BIS यानि ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स भारत की मानक संस्था है जोकि हर क्षेत्र में विभिन्न मानक तय करती है। BIS ने दोनों तरह के पानी को अलग अलग स्टैण्डर्ड दिये हैं। जैसे कि जिस बोतल पर IS:14543 का मार्क हो तो उसका मतलब वह पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर है, वहीं जिस बोतल पर IS:13428 का मार्क हो तो उसका अर्थ हुआ यह मिनरल वाटर है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields