BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

मेष राशि के जातक रोज़ करें हल्का व्यायाम, दिल का दौरा पड़ने की आशंका होगी कम

Wednesday - September 12, 2018 10:22 am , Category : WTN HINDI

मेष: सन्तुलित भोजन करना और नियमित हल्का व्यायाम करना है लाभदायक

SEP 12 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। मेष राशि का चिन्ह भेड़ है, इसलिए देखा गया है कि मेष राशि के लोग चलायमान ज़्यादा होते हैं। ये लोग हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं। ये इतने व्यस्त रहते हैं कि इनके पास आराम से बैठकर खाना खाने तक का समय नहीं होता है।
 
मेष राशि के जातक अपने भोजन में स्टार्च और तली-भुनी डिश को ज़्यादा पसंद करते हैं। ये लोग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक प्रोटीन, ताजे फल और सब्ज़ियों को कम पसंद करते हैं, जिसके कारण इनका पेट खराब रहता है। मेष राशि के जातकों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका ज़्यादा रहती है। इससे बचने के लिए इन्हें सन्तुलित खाना खाना चाहिए, और खाना समय निकाल कर आराम से खाना चाहिए।
 
मेष राशि के लोगों को चाय और कॉफी का सेवन सन्तुलित मात्रा में करना चाहिए, यानि कि इन लोगों को अपने शरीर में कैफीन की मात्रा को सन्तुलित रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इससे तनाव बढ़ता है। मेष राशि के जातकों को हर रोज़ योग या हल्का व्यायाम करना चाहिए।
  
रात में खाना खाने के बाद धीरे-धीरे घूमने से भी काफ़ी लाभ मिलता है। इस राशि के लोगों को चोट भी जल्दी लग जाती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय अपना ध्यान रखें। इनमें से ज़्यादातर लोगों की मांसपेशियां मज़बूत तथा मुंह का आकार सन्तुलित होता है।
 
मेष राशि के जातक अपनी राशि के चिन्ह भेड़ की तरह ही मजबूत होते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने खाने-पीने की आदतों और व्यायाम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा। इन राशि के लोगों के सिर, आंख और चेहरा कोमल हिस्से होते हैं। इन्हें अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields