BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) में अंतर

Thursday - September 13, 2018 10:44 am , Category : WTN HINDI

एक्सीडेण्ट वाले मरीज़ होते हैं आईसीयू में भर्ती, हार्ट सर्जरी वाले मरीज़ होते हैं सीसीयू में भर्ती
 
SEP 13 (WTN) – आपने कई बार आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) दोनों के बारे में सुना ही होगा। दोनों ही शब्द मेडिकल और अस्पताल से सम्बन्धित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में अंतर क्या है, यदि आप नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि आईसीयू और सीसीयू में क्या अंतर होता है।
 
सबसे पहले आपको बताते हैं आईसीयू के बारे में
आईसीयू (ICU) का पूरा नाम है Intensive Care Unit। इसे हिन्दी में गहन चिकित्सा इकाई कहते हैं। आईसीयू में उन मरीजों को रखा जाता जो सड़क दुर्घटना से गम्भीर रूप से घायल हों, जिनका ऑपरेशन हुआ हो या फिर जो गम्भीर रूप से बीमार हो जबकि उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत हो।
 
आईसीयू में उन्हीं रोगियों को रखा जाता है जिन्हें कि निरंतर देखभाल की ज़रूरत होती है। यहां पर समय-समय पर मरीज़ की हालत के आधार पर तेज़ी से फैसले लिए जाते हैं कि उसे आगे क्या उपचार दिया जाए जिससे कि उसकी हालात सामान्य हो सके।
 
अब आपको बताते हैं कि सीसीयू क्या होता है

सीसीयू (CCU) का पूरा नाम है Coronary Care Unit। इसे हिन्दी में हृद्य चिकित्सा इकाई कहा जाता है। यहां पर हृदय सम्बन्धित बीमारी के मरीजों को भर्ती किया जाता है, या फिर जिनकी दिल से सम्बन्धित सर्जरी हुई हो। यहां पर काफ़ी प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, क्योंकि मरीज़ के सीधी दिल से जुड़ा मामला होता है।
 
सीसीयू में मरीज के हेल्थ की पल-पल की मॉनीटरिंग की जाती है और हालत बिगड़ते ही तुरंत ही फ़ैसला लेने के लिए काफ़ी प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगाई जाती है।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields