BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

इन्दौर में पीएम मोदी पर महिला बनकर आतंकी कर सकते हैं हमला, ख़ुफिया एजेंसियों ने जारी किया इनपुट

Thursday - September 13, 2018 12:11 pm , Category : WTN HINDI

पुलिस ने की फोर लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, 20 मिनट तक नो फ़्लाइंग ज़ोन रहेगा इन्दौर

SEP 13 (WTN) – आतंकी ख़तरों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा इस समय सबसे उच्चतम स्तर पर है। उनकी सुरक्षा में लगी एसपीजी उनकी सुरक्षा में कोई भी लापरवाही ना बरतती है और ना ही किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करती है। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए समय-समय पर ख़ुफिया एजेंसियां अलर्ट जारी करती रहती हैं। इस बार ख़ुफिया एजेसियों ने ऐसा अलर्ट जारी किया है जिसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी सतर्क हो गई है।
 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 सितम्बर यानि कल इन्दौर दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ख़ुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, ख़ुफिया एजेंसियों ने इनफुट दिया है कि आतंकी, महिला के वेष  में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकते हैं। ख़ुफिया एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद इन्दौर पुलिस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था फोर लेयर की कर दी है। सुरक्षा के चारों पहरों से निकलने के बाद ही लोग कार्यक्रम पण्डाल में प्रवेश कर सकेंगे।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल यानि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी बोहरा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु के वाअज (प्रवचन) में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल सैफ़ी मस्जिद है जहां पर वे क़रीब तीस मिनिट तक रुकेंगे।
 
इधर इन्दौर पुलिस किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है, इसलिए जिस पण्डाल में कार्यक्रम होगा, वहां जर्मन टेक्नोलॉजी से लैस 125 कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह कैमरे इतने संवेदनशील हैं कि इनकी मदद से लोगों के नाखून तक देखे जा सकेंगे। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के आने और जाने के समय कुल 20 मिनट के लिए इंदौर नो फ्लाइंग ज़ोन होगा।
 
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields