मेहनती होते हैं सिंह राशि के जातक, कमर और रीढ़ की हो सकती है परेशानी
Sunday - September 16, 2018 10:34 am ,
Category : WTN HINDI
ऊर्जावान होते हैं सिंह के राशि के लोग
हर रोज़ योग करने से तनाव से मिलेगी मुक्ति
SEP 16 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि सिंह राशि के जातक हर काम में लीडर होते हैं, इसलिए ये लोग अपने काम के प्रति काफ़ी ज़िम्मेदार होते हैं। काम में ये इतना खो जाते हैं कि खाने पीने का भी ध्यान नहीं रखते हैं। चूंकि ये काफ़ी व्यस्त रहते हैं, इसलिए इन्हें शान्ति से एक जगह बैठकर खाना खाने का समय कम ही मिल पाता है। यदि आपको शान्ति से खाने का समय नहीं मिल रहा है तो आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए जिससे आपको ऊर्जा मिलती रहे।
सिंह राशि के जातकों में एकाग्रता काफ़ी होती है, इसलिए ये अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं जिसके कारण ये लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। सिंह राशि के जातकों को ज्योतिष की सलाह है कि काम के साथ-साथ समय-समय पर आराम भी ज़रूरी है।
इस राशि के लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका काफ़ी ज़्यादा रहती है। इसलिए इन लोगों को खाने में नमक का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। देखा गया है कि सिंह राशि के जातकों को व्यायाम करना अच्छा लगता है, लेकिन ये लोग इससे जल्दी ही बोर भी हो जाते हैं। इसलिए इन्हें कोशिश करना चाहिए कि व्यायाम करने में कुछ रोचकता हो।
देखा गया है कि सिंह राशि के लोग दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। इन्हें देखने से ही इनकी ऊर्जा औऱ सुन्दरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हमारी आपको सलाह है कि हर रोज़ योग करने से आप तनाव से बच सकते हैं और इससे आपका व्यक्तित्व भी काफ़ी निखरेगा।
दिल, कमर तथा रीढ़ की परेशानी का इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व पर विपरीत असर पड़ता है। सिंह राशि वाले सन्तुलित भोजन लेने और वजन ना बढ़े, इसका पूरा ध्यान रखते हैं। इसका फायदा इन्हें वृद्धावस्था में होता है।