क्या आप जानते हैं बिलियर्ड्स और स्नूकर के बीच अंतर?
Sunday - September 16, 2018 3:45 pm ,
Category : WTN HINDI
स्नूकर के खेल में हर रंग की गेंद का अलग अंक होता है
बिलियर्ड्स में तीन अलग-अलग रंग की गेंदें और स्नूकर में आठ अलग-अलग रंग की गेंदें होती हैं
SEP 16 (SEP) – आपने बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे टेबल गेम्स के बारे में सुना तो होगा ही। देखने में तो ये दोनों खेल एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन वास्तव में इन दोनों के बीच काफ़ी अंतर होता है। बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेल टेबल पर खेले जाते हैं, लेकिन इन दोनों ही गेम्स में गेंदों की संख्या और उनके रंगों के आधार पर बड़ा फर्क होता है।
बिलियर्ड्स के गेम को तीन तरह की रंगीन गेंदों के साथ खेला जाता है। ये गेंदें हैं सफेद, पीली और लाल। सफेद गेंद से एक खिलाड़ी तो पीली गेंद से दूसरा खिलाड़ी खेलता है। इस गेम में दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य होता है लाल गेंद को ज़्यादा से ज़्यादा होल में डालकर ज़्यादा से ज़्यादा सेट पाइंट हासिल करना। जो खिलाड़ी जितने ज़्यादा सेट पाइंट लगा लेता है उसकी जीत हो जाती है।
वहीं स्नूकर को 15 लाल गेंदों, एक क्यू सफेद गेंद और छह रंगीन गेंदों के साथ खेला जाता है। स्नूकर में खिलाड़ी को पहले लाल गेंदों को पॉट करना होता है उसके बाद छह रंगीन गेंदों को, जिसके बाद फिर से लाल गेंदों को पॉट करना होता है। खेल के आखिरी में जिसके सबसे ज़्यादा पॉट पाइंट होंगे उसकी जीत होती है।
स्नूकर के खेल में हर रंग की गेंद का एक अलग अंक होता है। लाल गेंद का एक अंक होता है, पीली गेंद के दो अंक, हरी गेंद के तीन अंक, भूरी गेंद के चार अंक, नीली गेंद के पांच अंक, गुलाबी गेंद के छह अंक और काली गेंद के सात अंक होते हैं।