BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कन्या राशि के जातक रोज़ खाएं ताज़े फल और सब्जियां

Monday - September 17, 2018 9:28 am , Category : WTN HINDI
ज़्यादा चिंता ना करें कन्या राशि के जातक
ज़्यादा चिंता ना करें कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातकों को हो सकती है दांतों की समस्या, डेयरी प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

SEP 17 (WTN) – आइये जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि कन्या राशि के जातक खाने के मामले में काफ़ी तुनकमिज़ाज होते हैं। यानि कि इन्हें जो खाना पसंद है यह वही खाना पसंद करते हैं, यदि मन का खाने नहीं मिले तो यह भूखे भी रह सकते हैं, इसी कारण इन्हें काफ़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
 
खाने में तुनकमिज़ाज होने के कारण इनके भोजन में लौह तत्व की कमी होते है, जिसके कारण ये एनिमिया के शिकार हो सकते हैं। वहीं उचित मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलने से कमर की मांसपेशियों में खिंचाव या हड्डियों से सम्बन्धित दर्द भी हो सकता है।
 
यदि कन्या राशि के जातक शाकाहारी हैं तो उन्हें ताज़ा फलों और सब्जियों को ज़्यादा खाना चाहिए। वहीं यदि आप मांसाहारी हैं तो मछली को अपने भोजन में शामिल करना चाहिये। 
 
कन्या राशि के जातकों को दूध और दूध से बने उत्पादों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। कन्या राशि के कुछ जातकों को दांतों की समस्या भी हो सकती है, इसलिए इन्हें अपने दांतों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।
 
देखा गया है कि कन्या राशि के जातक काफ़ी चिंता करते हैं। इसलिये यह भी सम्भव है कि कुछ जातक मनोवैज्ञानिक परेशानियों का सामना करें। ज्योतिष की इनको सलाह है कि ये अपने ऊपर चिंता को हावी ना होने दें। चिंता से मुक्ति के लिए रोज़ व्यायाम, योग, संगीत या डांस का सहारा भी ले सकते हैं।
 
कन्या राशि के लोग आंतरिक रूप से काफ़ी नाजुक होते हैं। इसके कारण कुछ जातकों को लीवर, गाल ब्लैडर आदि की कमजोरी के चलते पाचन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए हमेशा संतुलित भोजन करें।
  
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields