BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

धनु राशि के जातकों को शरीर के निचले हिस्से में ज़्यादा लगती है चोट

Thursday - September 20, 2018 9:49 am , Category : WTN HINDI
ज्योतिष के अनुसार जानिए धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य
ज्योतिष के अनुसार जानिए धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य

ताज़े फल, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट लाभकारी हैं धनु राशि के जातकों को

SEP 20 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार आज हम आपको बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि धनु राशि के जातकों को हंसी मजाक करना पसंद रहता है, इसलिए इनके चेहरे पर चमक रहती है। ये लोग आज़ाद रहना पसंद करते हैं और जीवन को पूरी तरह से जीने में विश्वास रखते हैं। इसलिए देखा गया है कि इन्हें तनाव सम्बन्धित बीमारियां कम होती हैं।
 
धनु राशि के जातक जीवन में किसी भी बात को ज़्यादा गम्भीरता से नहीं लेते हैं, यहां तक कि ये खुद की बीमारी पर भी गम्भीर नहीं होते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है, इसलिए इन्हें डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत कम ही पड़ती है।
 
देखा गया है कि सारी राशियों में धनु राशि वाले लोग सबसे ज़्यादा हिम्मती होते हैं। लेकिन इन लोगों को चोट या मोच बहुत जल्दी लग जाती है। इन्हें चोट शरीर के निचले हिस्से में जल्दी लगती है। इस राशि के जातक कोई भी नया खेल खेलने और रोमांचक काम करने के लिए तैयार रहते हैं।
 
ज्योतिष की इस राशि के लोगों को सलाह है कि कोई भी भारी व्यायाम करने से पहले वॉर्मअप ज़रूर करें, जिससे आपको चोट लगने की आशंका कम हो। साथ ही इनको सलाह है कि कोई भी नया काम शुरू करने से पहले यदि कोई चोट लगी है तो उसे ठीक हो जानें दें।
 
धनु राशि के जातकों का रंग साफ होता है, इनकी आंखें चटकदार और नाक तीखी होती है। ताज़े फल और सब्जियों के साथ-साथ दूध और दूध से बने पदार्थ इनकी सेहत के लिए काफ़ी अच्छे होते हैं। धनु राशि के कुछ जातकों को नर्वस सिस्टम में खराबी की शिकायत हो सकती है।
 
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields