BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सुबह की ताज़ी हवा लाभकारी है कुम्भ राशि के जातकों को

Saturday - September 22, 2018 9:56 am , Category : WTN HINDI
संक्रमण बहुत जल्दी होता है कुम्भ राशि के जातकों को
संक्रमण बहुत जल्दी होता है कुम्भ राशि के जातकों को

रात को पूरी नींद लेने से कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगी तनाव से मुक्ति

SEP 22 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि कुम्भ राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा होता है। कुम्भ जल से सम्बन्धित राशि है। देखा गया है कि इस राशि के जातकों को संक्रमण बहुत जल्दी हो जाता है। संक्रमण से बचने के लिए हमेशा हाथ धोकर ही कुछ खाएं। कुम्भ राशि के लोगों को ज़्यादातर मोच की शिकायत होती है। इन्हें अपने गले का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
कुम्भ राशि के जातकों का बचपन में रुझान खेलने की ओर नहीं होता, जिसके कारण इनके शरीर में लचीलापन नहीं आ पाता है। ज्योतिष का सुझाव है कुम्भ राशि के लोगों को नियमित व्यायाम करना चाहिए जिससे इनके शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से हो सके। यदि व्यायाम नहीं कर सकते हैं तो फिर तेज़ चलना, या फिर साइकिल चलाना भी शरीर के लिए अच्छा है।
 
देखा गया है कि कुम्भ राशि के लोगों को यात्रा करना अच्छा लगता है, इसलिए ये लोग आराम करने के बारे में कम ही सोचते हैं और अगर आराम करना भी हो, तो किताब ले कर लेटना इन्हें अच्छा लगता है।

कुम्भ राशि के जातकों को खुद को बहुत अच्छी तरह से तैयार करना बहुत पसंद होता है। यानि कि यह लोग बन ठनकर रहने में विश्वास रखते हैं। इनके चेहरे पर जो मुस्कान होती है वो हर किसी का दिल जीत सकती है। कुम्भ राशि के लोग बचपन से ही स्वस्थ होते हैं और बड़े होकर भी ये लोग अपना पूरा ख्याल रखते हैं। ज्योतिष की इनको सलाह है कि इन्हें सुबह ताज़ी हवा में घूमना चाहिए और रात को पूरी नींद लेने की कोशिश करना चाहिए जिससे हर तरह के तनाव से मुक्ति मिल सके।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields