BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद भाजपा का परम्परागत वोट बैंक नाराज़, पार्टी आई बैकफुट पर, अब कार्यकर्ताओं के सहारे जीत की आस

Saturday - September 22, 2018 3:23 pm , Category : WTN HINDI
25 सितम्बर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुम्भ
25 सितम्बर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुम्भ

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे भोपाल

SEP 22 (WTN) – लगातार 15 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ भाजपा इस बार भी जीत के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद नाराज़ चल रहे सवर्णों और पिछड़ों की नाराज़गी से सहमी भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत की आस लगाए बैठी है।
 
विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए 25 सितम्बर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा है कि 25 सितम्बर को होने वाला कार्यकर्ता महाकुम्भ अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के मुताबिक, कार्यकर्ता महाकुम्भ में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल समेत कई केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इस महाकुम्भ में शामिल होने के लिए उमा भारती को भी न्यौता भेजा गया है। वहीं यह तय नहीं है कि वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी इसमें शामिल होते हैं कि नहीं।
 
राकेश सिंह का दावा है कि इस बार का कार्यकर्ता महाकुम्भ चूंकि अब तक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है, ऐसे में यदि कार्यक्रम स्थल के आसपास के स्कूलों और रहवासियों को यदि कोई दिक्कत होती है तो इसके लिए अभी से माफ़ी मांग रहे हैं। भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुम्भ में क़रीब दस लाख कार्यकर्ता आएंगे, ऐसे में लाखों की तादात में बाहरी लोगों के भोपाल शहर में आने से भोपालवासियों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने में नसीहत दी गई है।
 
जानकारी के मुताबिक, महाकुम्भ में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम स्थल और शहर के बाहर भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर पूरी व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा ने करीब 5 हज़ार कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं मंच के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक मिनी पीएमओ की तरह का हाईफाई कार्यालय बनाया गया है।
  
जिस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है वहां पर राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चुनाव से पहले भाजपा के इस मेगा शो के लिए सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है तो वहीं सभास्थल पर महिलाओं के रुकने के लिए ख़ास इंतेज़ाम किए जा रहे हैं ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए कि भाजपा में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।
 
अब देखना होगा कि भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ से जीत का मंत्र लेकर निकले कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिला पाते हैं कि नहीं। बात करें विधानसभा चुनाव की, तो लगातार 15 सालों से सत्ता में होने के कारण सत्ता विरोधी लहर, और एससी-एसटी एक्ट के विरोध के कारण भाजपा को आभास हो गया है कि इस बार जीत की राह आसान नहीं है। इसलिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आना पड़ रहा है।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields