BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में आई एक नन्हीं बच्ची!

Tuesday - September 25, 2018 3:08 pm , Category : WTN HINDI
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपनी बच्ची के साथ न्यूज़ीलैण्ड की प्रधानमंत्री जेसिण्डा आर्डेन
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपनी बच्ची के साथ न्यूज़ीलैण्ड की प्रधानमंत्री जेसिण्डा आर्डेन

जब एक महिला ने प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी के साथ निभाया मां का कर्तव्य

SEP 25 (WTN) - ज़रा कुछ समय के लिए अपना दुख-दर्द सब कुछ भूल जाइये और इन तस्वीर को गौर से देखिए। यह तस्वीर अपने आप में काफ़ी ख़ास है। ख़ास इसलिए क्योंकि इस तस्वीर के केन्द्र में है एक महिला, वो महिला जिसके ऊपर ज़िम्मेदारी है अपने देश की, लेकिन साथ ही वो मां है तो उस पर ज़िम्मेदारी है अपने संतान की भी...
 
तस्वीर है संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल असेम्बली के उस कक्ष की, जहां पर पूरी दुनिया के देशों के राष्ट्राध्यक्ष या प्रतिनिधि अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में जब न्यूज़ीलैण्ड की प्रधानमंत्री जेसिण्डा आर्डेन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने महासभा की बैठक में आईं तो प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने अपने मां होने की ज़िम्मेदारी भी निभाई और अपनी तीन महीने की बेटी नेवी को अपने साथ लाना नहीं भूलीं। बेटी नेवी के साथ जेसिण्डा अपने पति क्लार्क गेफोर्ड को भी साथ लाईं।
 
यूं तो मां बेटी की कई तस्वीरें आपने देखी होंगी और सभी अपने आप में ख़ास होती हैं, लेकिन यह तस्वीर अपने आप में बहुत ख़ास है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। तो बाकायदा तीन महीने की नेवी के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने आईकार्ड भी जारी किया।

मां की ममता का कोई मुक़ाबला नहीं है, चाहती तो जेसिण्डा बच्ची को कुछ देर के लिए आया के पास छोड़कर आ सकती थीं, लेकिन यदि वो ऐसा करतीं तो शायद इतनी बेहतरीन तस्वीर हमें देखने नहीं मिलती। तो देखते रहिए इस तस्वीर को।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields