अंकस्वामी पांच वाले जातक होते हैं काफ़ी क्रियाशील और तेज़
Saturday - September 29, 2018 10:17 am ,
Category : WTN HINDI
व्यापार में काफ़ी सफल होते हैं अंकस्वामी पांच वाले जातक
बदलाव को पसंद करते हैं ये लोग, जीवन के प्रति नज़रिया होता है काफ़ी विस्तृत
SEP 29 (WTN) – अंक शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि अंकस्वामी 5 वाले जातकों का स्वभाव और भाग्य कैसा होता है। अंकस्वामी पांच वाले लोगों के लिए शुभ दिन बुधवार होता है। इस अंक में जन्में व्यक्तियों पर मंगल का शासन रहता है, इसके कारण यह लोग ज़्यादातर चालाक, सचेत और कूटनीतिक होते हैं। इनकी व्यापार और वैज्ञानिक विषयों पर अच्छी जानकारी रहती है।
अंकस्वामी पांच वाले जातक 21 सितम्बर से 20 अक्तूबर और 21 जनवरी से 20 फरवरी के दौरान जन्में व्यक्तियों से बहुत प्रभावित रहते हैं। देखा गया है कि ये लोग अंक 1, 5, 7 और 8 द्वारा शासित व्यक्तियों की ओर भी काफ़ी आकर्षित रहते हैं।
चूंकि अंक पांच व्यापार से सम्बन्धित है, इसलिए इन लोगों को धन सम्बन्धी मामलों में कभी-कभी बहुत सफलता मिलती है। यदि ये लोग व्यापार करते हैं तो ये काफ़ी चतुर और सचेत व्यापारी होते हैं। वैसे तो ज़्यादातर ये लोग व्यापार नहीं करते हैं, लेकिन यदि करते हैं तो इसमें सफलता इन्हें ज़रूर मिलती है।
ये लोग मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर बहुत क्रियाशील और तेज़ होते हैं। अंकस्वामी पांच वाले लोग काफ़ी अच्छे वक्ता होते हैं और ये लोग अपनी भावनाओं और विचारों को सही प्रकार से अभिव्यक्त कर सकते हैं। ये लोग अपने घरेलू जीवन में बहुत खुश रहते हैं और देखा गया है कि ये लोग अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखते हैं।
आप जो भी काम करते हैं उसमें तेज़ी, कुशलता और दृढ़ता होती है। इन लोगों को यात्रा करना काफ़ी पसंद आता है। साथ ही ये लोग हमेशा बदलाव को पसंद करते हैं और उसे बहुत ही ज़ल्दी स्वीकार भी कर लेते हैं। इन लोगों का जीवन के प्रति नज़रिया बहुत ही विस्तृत होता है। इन लोगों के पास दोस्तों की कोई कमी नहीं होता है और ये लोग हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।