पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
Friday - September 28, 2018 11:25 am ,
Category : WTN HINDI
पीपुल्स ग्रुप के संचालक मयंक विश्नोई और मेघा विजयवर्गीय ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर फूड स्टाल में दिखी विभिन्न शहरों की संस्कृति की झलक
SEP 28 (WTN) - पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कॉलेज पीपुल्स यूनिवर्सिटी में 27 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वहां की वेशभूषा एवं व्यंजनों से सुसज्जित फूड स्टाल भी लगाए।
इसमें रतलाम, भोपाल, बालाघाट, इन्दौर और ग्वालियर जैसे शहरों में प्रचलित विशेष खाने के स्टाल लगाए गये। इन स्टाल्स की ख़ासियत यह रही कि जिस शहर का स्टाल था, उसमें उस शहर की समस्त संस्कृति झलक रही थी एवं उस शहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी वहां पर उपलब्ध कराई गई थी।
पीपुल्स ग्रुप के संचालक मयंक विश्नोई और मेघा विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर, यूनिवर्सिटी की रजिस्टार नीरजा मलिक, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जितेन्द्र शर्मा समेत सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।