मध्य प्रदेश में व्यापारिक बंद का व्यापक असर
Friday - September 28, 2018 3:50 pm ,
Category : WTN HINDI
फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील और ई-कॉमर्स का विरोध कर रहे हैं व्यापारी
केन्द्र सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ किराना से लेकर दवा की दुकानें बंद
SEP 28 (WTN) - कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर व्यापारिक संगठनों आज पूरे मध्य प्रदेश में बाज़ार बंद रखे हैं। प्रदेश में 18 व्यापारिक संगठनों ने बंद का समर्थन करते हुए करीब 35 लाख दुकानें बंद रखने का फ़ैसला किया है। इधर ऑल इण्डिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दवा व्यापारी भी बंद में शामिल हैं।
व्यापारिक संगठनों ने ये बंद फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील और ई-कॉमर्स से होने वाले नुकसान के विरोध में किया है। साथ ही व्यापारियों ने फूड सेफ्टी एक्ट और ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करते हुए बंद किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक इन मुद्दों की वजह से छोटे और मझौले व्यापारियों को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि सरकार कोई फ़ैसला नहीं करती है तो उनका विरोध जारी रहेगा।