अपने साथी पर ख़ुलकर ख़र्च करते हैं सिंह राशि के जातक
Tuesday - October 9, 2018 10:30 am ,
Category : WTN HINDI
महंगे तोहफ़े देने में यक़ीन करते हैं सिंह राशि के जातक
साथी को देंगे पूरा अधिकार, तो वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
OCT 09 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि सिंह राशि के जातक कैसे प्रेमी और जीवनसाथी होते हैं। सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफ़ी आकर्षक होता है जिसके कारण यह लोग भीड़ में भी अपनी पहचान बना लेते हैं और लोगों के चहते बन जाते हें। ये लोग ज़्यादातर अपनी बात को खुले शब्दों में और ज़ोर से कहते हैं जिसके कारण लोग अक़्सर इन्हें ग़लत समझ लेते हैं।
सिंह राशि के जातकों में अपनी राशि चिन्ह की तरह ही एक अकड़ और अहम होता है। लेकिन यदि ये लोग अपने अहम पर नियंत्रण रखने में सफल होते हैं तो ये लोग काफ़ी प्रशंसा पाते हैं। सिंह राशि के लोग एक अलग तरह के प्रेमी होते हैं या फ़िर कहा जा सकता है कि इनके प्रेम करने का स्टाइल कुछ ख़ास होता है इसलिए ये अपने साथी से भी अलग तरह के प्यार की अपेक्षा करते हैं। ये अपने साथी पर ख़ुलकर ख़र्चा करते हैं और उसे महंगे से महंगे तोहफ़े देकर उसका दिल जीतने में विश्वास रखते हैं।
ज्योतिष के अनुसार सिंह, मेष, और धनु राशि के जातक इनके लिए आदर्श जीवनसाथी साबित हो सकते हैं। देखा गया है कि सिंह राशि के जातकों की शादीशुदा ज़िन्दगी उतनी खुशहाल नहीं होती है जितना कि शादी तय होने से शादी होने तक का समय खुशहाल रहता है। लेकिन आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकते हैं, इसके लिए आपको अपने आदेशात्मक व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा और अपने साथी को भी पूरा अधिकार देना होगा।