मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से बीच तकरार जारी
Tuesday - October 9, 2018 2:32 pm ,
Category : WTN HINDI
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बुदनी से सपा प्रत्याशी के कांग्रेस में शामिल होने से दोनों में पार्टियों के बीच बढ़ी दरार
OCT 09 (WTN) – मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मचा घमासान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस सबके बीच, समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजुराहो में ऐलान करते हुए कहा कि वर्तमान मध्य प्रदेश सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव सिलवानी से और पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ग्वालियर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इस बीच अखिलेश यादव ने एक बार फ़िर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा, जबकि गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन लगभग तय है। साथ ही बसपा से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन ना होने के बाद से दरार और बढ़ गई जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट बुदनी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के इस कदम से समाजवादी पार्टी नाराज़ बताई जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस और सपा के बीच के इस तनाव की शुरुआत शनिवार को हुई थी जब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ सम्भावित गठबंधन की सम्भावनाओं को नकारते हुए विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने छतरपुर में खुलेआम कांग्रेस नेताओं से कहा था, “मध्य प्रदेश में जिसे कांग्रेस से टिकट नहीं मिल रहा है तो वे हमारे पास आए, हम उन्हें टिकट देंगे।” कहा जा सकता है कि दिनोंदिन बढ़ते तनाव के बाद अब कांग्रेस और सपा दोनों ही पार्टियां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह के गठबंधन के मूड में नहीं हैं।