गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी का भी कांग्रेस से नहीं हुआ गठबंधन, ‘अकेले’ लड़ेगी चुनाव
Tuesday - October 9, 2018 3:38 pm ,
Category : WTN HINDI
गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी और भारतीय गोण्डवाना पार्टी दोनों ‘साथ’ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 26 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी
OCT 09 (WTN) – मध्य प्रदेश के आदिवासी मतादाताओं में अपनी पैठ रखने वाली गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ने का फ़ैसला लिया है। यानि कि बसपा और समाजवादी पार्टी के बाद अब गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की अब आख़िरी उम्मीद भी टूट गई है और पार्टी अकेली ही चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ ही पार्टी ने 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिये हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2013 में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी दो गुटों में बट गई थी। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के दोनों गुट, गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी और भारतीय गोण्डवाना पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
महाकौशल क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखनी वाली गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है कि पार्टी की मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से पिछले दो महीने से गठबंधन के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने लगातार गुमराह करने का काम किया और आख़िर में मज़बूर होकर पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फ़ैसला लिया है।