12 अक्टूबर को जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली सूची जारी, कट सकते हैं कई विधायकों के टिकट
Wednesday - October 10, 2018 2:18 pm ,
Category : WTN HINDI
न्यूज़ चैनल्स के सर्वे के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर, सोच सोमझकर टिकट वितरण करेगी कांग्रेस
OCT 10 (WTN) – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा होने के बाद अब सभी की निगाहें इस और टिकी हुईं हैं कि कौन सी पार्टी किसे टिकट देती है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव हार रही कांग्रेस इस बार काफ़ी सोच समझकर टिकट देने के मूड में है। साथ ही वो जल्दी टिकट की घोषणा कर प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस अपने पहली सूची 12 अक्टूबर को घोषित कर सकती है। यह फ़ैसला दिल्ली में कांग्रेस की छानबीन समिति की राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में लिया गया।
इधर अभी हाल ही में कुछ न्यूज़ चैनल्स में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत का सर्वे दिखाए जाने के बाद से कांग्रेस के बड़े नेता उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि जो सर्वे आए हैं वे 6 सितम्बर के पहले हैं, और यदि 6 सितम्बर के बाद के सर्वे आते हैं तो इसमें भाजपा की हालत और भी ख़राब हो सकती है क्योंकि 6 सितम्बर के बाद एससी-एसटी एक्ट के ख़िलाफ़ आंदोलन ने जोर पकड़ लिया था। सर्वे सामने आने के बाद कांग्रेस के आला नेताओं का मानना है कि यदि टिकट वितरण सही तरीक़े से किया गया तो इस बार भाजपा को हराया जा सकता है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, जिन विधायकों का प्रदर्शन सही नहीं रहा है, जनता के बीच जिनकी अच्छी रिपोर्ट नहीं है या फ़िर जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है ऐसे विधायकों का टिकट कांग्रेस काट सकती है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस क़रीब 10 से 15 वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं देने जा रही है। कांग्रेस इस बार टिकट वितरण में किसी भी तरह की कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहती है क्योंकि लगातार 15 सालों से भाजपा शासन होने के कारण सत्ता विरोधी लहर का फ़ायदा वर्तमान समय से ज़्यादा फ़िर कभी नहीं उठाया जा सकता है।
बात टिकट वितरण की करें तो कहा जा रहा है 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है और बाक़ी बची सीटों के लिए भी चर्चाओं का दौर जारी है। यदि सब कुछ सही रहा तो 12 तारीख को कांग्रेस पहली सूची जारी कर सकती है। टिकट वितरण के बारे में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि उम्मीदवारों से उनसे सम्बन्धित कुछ मांगी गई थी और सभी उम्मीदवारों से जानकारी मिलते ही काम आगे बढ़ जाएगा और जल्दी ही पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर देगी।
इधर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि क़रीब 150 सीटों पर चर्चा हो चुकी है। उम्मीदवारों के नाम फ़ाइनल करने का काम तेज़ी से हो रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की छानबीन समिति में कौन कौन है। इस समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री हैं साथ ही इसमें प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।