रेलवे ने दी यात्रियों को सुविधा, नवरात्रि में कर सकेंगे व्रत के खाने का ऑर्डर
Thursday - October 11, 2018 11:32 am ,
Category : WTN HINDI
नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफ़र करने वाले यात्रियों को मिलेगा उपवास का खाना
OCT 11 (OCT ) - अगर आप नवरात्रि के दौरान रेल में सफ़र कर रहे हैं तो अब भारतीय रेलवे आपको नई सुविधा देते हुए ट्रेन में ही व्रत का खाना उपलब्ध कराएगी। रेलवे ने कल से इस सुविधा को शुरू किया है। जैसा कि आप जानते हैं कि कई यात्री नवरात्रि में व्रत और उपवास रखते हैं। इस दौरान कई लोग शहरों से अपने पैतृक गांव में अष्टमी पूजा के लिए भी जाते हैं। लेकिन देखा गया है कि सफ़र के दौरान व्रत रखने वाले यात्रियों को उपवास का खाना नहीं मिलता है। यात्रियों की इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने ये फ़ैसला किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC e-catering ने अपने खाने के मैन्यू में बदला किया है और इसमें उपवास के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों को भी इसमें शामिल किया है। जो व्यंजन इसमें शामिल किये हैं वे हैं, नवरात्र थाली, साबुदाने की खिचड़ी, लस्सी, फ्रूट चाट, कुट्टु के आटे का हलवा आदि को इसमें शामिल किया गया है। लेकिन उपवास का यह खाना हर स्टेशन पर नहीं, बल्कि कुछ विशेष स्टेशनों पर ही उपलब्ध रहेगा।
यात्रियों व्रत के खाने को IRCTC की वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in और फूड ऑन ट्रैक नाम के ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें आपको खाने के ऑर्डर के बाद भुगतान करने के लिए ऑप्शन दिये गये हैं। या तो आप नक़द भुगतान कर सकते हैं या फ़िर आप ऑनलाइन पेमेन्ट भी कर सकते हैं। व्रत के खाने की सुविधा रेलवे ने 10 से 18 अक्टूबर के बीच अपने यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, व्रत का खाना नागपुर, अम्बाला, जयपुर, इटारसी, झांसी, नासिक, रतलाम, दौंड, मथुरा, निजामुद्दीन और लखनऊ जैसे स्टेशनों पर ऑर्डर किया जा सकेगा। यदि आपको इस खाने को ऑर्डर करना है तो ट्रेन के सम्बन्धित स्टेशन पर पहुंचने के दो घण्टे पहले इसका बुक करना होगा। व्रत का खाना ऑर्डर करते समय आपका पीएनआर नम्बर मांगा जाएगा, जिसके बाद स्टेशन आते ही आपकी सीट पर आपका व्रत का खाना आ जाएगा।