कोशिश करें कि अपनी राशि के अनुसार ही करें भोजन
Sunday - October 21, 2018 9:14 am ,
Category : WTN HINDI
मिर्च मसालेदार भोजन से दूर रहें मेष राशि के जातक
भोजन के लिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए ज्योतिष सलाह
OCT 21 (WTN) – हिन्दू ज्योतिष परम्परा के अनुसार हर राशि की एक प्रकृति और उसका एक स्वभाव होता है। ज्योतिषीय ग्रंथों में वर्णन है कि हर राशि के लोगों की किस तरह की जीवन पद्धति होना चाहिए। अगर ज्योतिष के इन नियमों को ध्यान में रखते हुए भोजन किया जाए, तो स्वस्थ रहकर लम्बी आयु के जीवन का आनंद उठाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं कि किस राशि के जातक को किस तरह का भोजन करना चाहिए।
मेष – देखा गया है कि मेष राशि के जातकों को मिर्च-मसालेदार भोजन करना काफ़ी पसंद आता है। लेकिन इस तरह का भोजन करने से पित्त सम्बन्धित रोग परेशान कर सकते हैं। ज्योतिष की मेष राशि के लोगों को सलाह है कि भोजन में सलाद और दूध-दही का सेवन ज़्यादा करना चाहिए।
वृषभ – ज़्यादा समय तक भूखे रह पाना वृषभ राशि के जातकों के लिए सम्भव नहीं है। इन्हें फास्टफूड खाना ज़्यादा पसंद आता है जिसके कारण ये रोग वात और कफ सम्बन्धित रोगों के शिकार जल्दी होते हैं। ज्योतिष की इनको सलाह है कि ये लोग भोजन में सलाद ज़्यादा खाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें।
मिथुन – देखा गया है कि मिथुन राशि के जातक खाने के मामले में अधिकतर लापरवाह होते हैं। ये लोग खाने के समय का ध्यान नहीं रखते हैं। ये लोग कई बार स्वाद को स्वास्थ्य से ज्यादा महत्व देते हैं। ज्योतिष की इनको सलाह है कि ये लोग गरिष्ठ भोजन का सेवन कम से कम करें और दोपहर और रात के खाने का समय निश्चित करें।
आने वाले दिनों में हम आपको बताएंगे अन्य राशियों के विषय में कि उन्हें किस तरह का भोजन करना चाहिए।