BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

40 दिन 40 सवाल!

Saturday - October 20, 2018 11:40 am , Category : WTN HINDI
कमलनाथ चुनाव तक हर दिन करेंगे भाजपा से ‘एक सवाल’
कमलनाथ चुनाव तक हर दिन करेंगे भाजपा से ‘एक सवाल’

पहले सवाल में कमलनाथ में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पर किया ‘प्रहार’
 
OCT 20 (WTN) – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच ‘घमासान’ जारी है। प्रदेश में 28 नवम्बर को वोटिंग है, उससे पहले कांग्रेस, जो कि लगातार 15 सालों से सत्ता से दूर है, सोशल मीडिया के ज़रिये भाजपा को ‘घेरने’ की तैयारी में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अब भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘निशाने’ पर लेकर 40 दिनों तक 40 सवाल करने वाले हैं।
 
दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ ट्विटर पर आज यानि 20 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक हर रोज सरकार से एक सवाल करेंगे। कमलनाथ का कहना है कि वे लगातार 40 दिनों तक भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘नाकामी’ को जनता के सामने ‘उजागर’ करेंगे।
 
आज कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साधते हुए पहला सवाल किया है। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है, "मामा और मंत्री मदमस्त, स्वाथ्य सेवाएं क्यों कर दीं ध्वस्त ?" मोदी सरकार ही खड़ा कर रही है मामा सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती तबियत पर सवाल।”
 
अपने ट्वीट में कमलनाथ ने प्रदेश में हेल्थ सेक्टर में खाली पदों का जिक्र करते हुए बाक़ायदा खाली पदों की संख्या दर्शाई ही। कमलनाथ ने लिखा है, “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर 1117 चाहिए लेकिन 817 पद खाली। प्रसूति एवं स्त्री,बाल रोग सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर चाहिए 1236 लेकिन उपलब्ध सिर्फ़ 180 और 1056 डॉक्टरों की कमी। नर्सिंग स्टाफ के 1413 पद खाली। रेडियो ग्राफर के 136 पद खाली। फॉर्मसिस्ट के 218 पद खाली। प्रयोगशाला तकनीशियन के 430 पद खाली। उपकेंद्र पर महिला स्वास्थ्यकर्मी के 2016 पद खाली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कर्मी के 2174 पद खाली। उपकेंद्रों में पुरुष स्वास्थ्यकर्मी के 5458 पद खाली। पीएचसी में स्वास्थ्य सहायक के 628 पद खाली।
 
“मोदी सरकार बताती है कि मध्यप्रदेश ऐसा दूसरा राज्य है जहां सबसे ज़्यादा 20 ज़िलों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद ख़राब स्थिति में हैं। ये ज़िले हैं डिण्डौरी, छतरपुर, शहडोल, टीकमगढ़, बड़वानी, पन्ना, सीधी, झाबुआ, अलीराजपुर, मण्डला, दमोह, सतना, अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा, सिंगरौली, खण्डवा, राजगढ, गुना और सिंगरौली”
 
अपने पहले सवाल में ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर जोरदार तरीके से ‘निशाना’ साधा है। अब देखना होगा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या देते हैं। भाजपा के इन सवालों के जवाब तो देना ही होंगे, क्योंकि कांग्रेस की योजना है इन सवालों को सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया के ज़रिये आम लोगों तक पहुंचाया जाए। अब जब कांग्रेस के सवाल आम जनता तक पहुंचेंगे तो ज़रूरी है कि भाजपा उसका जवाब दे नहीं तो जनता के बीच यही संदेश जाएगा कि भाजपा पर लगाए गये कांग्रेस के आरोप ‘सही’ हैं।
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields