BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

खानपान में ज्योतिष की विशेष सलाह

Tuesday - October 23, 2018 9:59 am , Category : WTN HINDI
मकर राशि के जातक खाने में सेंधा नमक का करें उपयोग
मकर राशि के जातक खाने में सेंधा नमक का करें उपयोग

स्वस्थ रहने के लिए रोज़ करें व्यायाम और मसालेदार खाने से करें परहेज़

OCT 23 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों को किस तरह का भोजन करना चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहें और बीमारियों से बचें।
 
धनु – देखा गया है कि धुन राशि के लोग खाने के काफ़ी शौकीन होते हैं। जहां पर भी खाने की नई डिश मिल जाए उसका आनंद लेने से यह लोग चूकते नहीं हैं। यदि कोई महिला धुन राशि की है तो उसे तरह-तरह के पकवान बनाने में काफ़ी दिलचस्पी होती है। लेकिन धुन राशि के जातकों का वजन काफ़ी ज़ल्दी बढ़ जाता है, जिसके कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी इन्हें सलाह है कि ये लोग दिनचर्चा में नियमितता लाएं जिससे मोटापे की परेशानी से निज़ात मिले।
 
मकर – मकर राशि के जातक वायु और पित्त तत्व से प्रभावित रहते हैं। बात जब खानपान की हो तो ये स्वास्थ्य को लेकर थोड़े लापरवाह भी होते हैं। देखा गया है कि कई जातक खाने में नमक बहुत ज़्यादा खाते हैं जिसके कारण इन्हें तरह-तरह के रोग परेशान करते हैं। हमारी आपको सलाह है कि सफ़ेद नमक खाने की जगह संतुलित मात्रा में सेंधा नमक खाना ज़्यादा लाभदायक रहता है।
 
कुम्भ – इस राशि के लोगों को खाने में विविधता चाहिए। एक ही तरह का खाना हर रोज़ खाना इन्हें पसंद नहीं आता है। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक अपने खानपान की आदत के कारण मोटापे से परेशान रहते हैं। हमारी इनको सलाह है कि इन्हें व्यायाम के साथ-साथ पचने में हल्के पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
 
मीन –
मीन राशि के जातकों को मीठा कम ही पसंद होता है लेकिन स्वादिष्ट खाना इनकी कमज़ोरी है। आमतौर पर इन्हें जो भी भोजन मिल जाए ये उसी में संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन खाना स्वादिष्ट होना चाहिए। कसरत और भागदौड़ जैसे काम इन्हें पसंद नहीं होते। हमारी इनको सलाह है कि इन्हें ताज़े फल, हरी सब्जियां और गर्मियों में छाछ का सेवन करना चाहिए और रोज़ हल्का व्यायाम करना चाहिए
Leave a Comment
* Name
* Email (will not be published)
*
* - Required fields