आप भी जानिए कि एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए किये हैं क्या ‘बड़े परिवर्तन’?
Thursday - November 15, 2018 3:02 pm ,
Category : WTN HINDI
30 नवम्बर तक एसबीआई में रजिस्टर कराएं अपना मोबाइल नम्बर
एसबीआई में तुरंत अपडेट कराएं मोबाइल नम्बर; एक दिसम्बर से बंद हो रहा है एसबीआई वॉलेट एप ‘Buddy’
NOV 16 (WTN) – यदि आपका खाता भारत की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई में है तो यह ख़बर आपके लिये है। यदि एसबीआई के मोबाइल वॉलेट एप Buddy का उपयोग करते हैं या फ़िर एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो एक दिसम्बर से कई परिवर्तन होने जा रहे हैं। क्या हैं ये परिवर्तन आइये आपको बताते हैं।
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक़ अगर आप एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपने अभी तक अपना मोबाइल नम्बर बैंक के साथ रजिस्टर या अपडेट नहीं कराया है तो आप ऐसा एक दिसम्बर से पहले करवा लें।
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट onlinesbi.com पर लिखा है कि अगर आप एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और आपने अभी तक अपना मोबाइल नम्बर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो 1 दिसम्बर तक करवा लें, नहीं तो आप इंटरनेट के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे। और आपको बैंक द्वारा दी जा रही यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।
इसका मतलब है कि अगर आप ने 30 नवम्बर 2018 तक यह काम नहीं निपटाया, तो आपकी इंटरनेट बैंकिंग ब्लॉक हो जाएगी और आप एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिये लेन-देन नहीं कर पाएंगे। एसबीआई के अनुसार मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए ग्राहक को निकटतम ब्रांच में जाना होगा।
एसबीआई के मुताबिक़ अपने बैंक खाते के साथ मोबाइल नम्बर को रजिस्टर करना और अपडेट करना इसलिए भी ज़रूरी है ताकि आपको हर लेन-देन की जानकारी मिलती रहे। इससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने में भी मदद मिलती है। यदि कोई किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने की कोशिश करेगा तो इसकी सूचना तुरंत ही मोबाइल पर आ जाएगी।
वहीं एसबीआई 30 नवम्बर 2018 से अपने मोबाइल वॉलेट एप Buddy को बंद करने जा रहा है। यह एप अगस्त 2015 को लॉन्च हुआ था। इस एप के ज़रिये ग्राहक पैसे भेज सकते थे, अपना बैंक स्टेटमेंट देख रखते थे, अपना मोबाइल फ़ोन एवं सेट-टॉप बॉक्स रिचार्ज करा सकते थे, मूवी टिकट बुक करा सकते थे और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते थे। इसके साथ ही इस एप में अन्य फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
इधर एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वो मौजूदा डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप-एंड-पिन डेबिट कार्ड से अपग्रेड करवा लें, जो कि ज़्यादा सुरक्षित है। दरअसल एसबीआई की ओर से उठाया गया यह कदम आरबीआई की ओर से तय की गई 31 दिसम्बर की डेडलाइन के अनुसार है जिसमें वाणिज्यिक बैंकों से कहा गया है कि वो अपने ग्राहकों से कहें कि वो अपने मैग्नेटिक स्ट्राइप अधारित डेबिट कार्ड को बदलवाकर ईएमवी चिप-एंड-पिन डेबिट कार्ड ले लें।