BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

एसबीआई की ग्राहकों के लिए नई सुविधा, ‘बिना’ बेनेफिशयिरी जोड़े ही करें मनी ट्रांसफर

Friday - November 16, 2018 1:30 pm , Category : WTN HINDI
एसबीआई की ग्राहकों के लिए क्विक ट्रांसफर की ‘नई सुविधा’
एसबीआई की ग्राहकों के लिए क्विक ट्रांसफर की ‘नई सुविधा’

‘क्विक ट्रांसफर’ के ज़रिये कर सकेंगे बिना बेनेफिशयरी जोड़े मनी ट्रांसफर
 
NOV 16 (WTN) – भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई यानि कि स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाता रहता है। इसी कड़ी में एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग से सम्बन्धित काफ़ी नये परिवर्तन किये हैं जिससे ग्राहकों को सुविधाएं मिले। क्या हैं ये उपयोगी बदलाव आइये जानते हैं।
 
एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग से बिना बेनेफिशियकरी एड किये ही पैसे भेजने की सर्विस शुरू की है। साथ ही बैंक ने एक दिन में पैसे भेजने की लिमिट को भी बढ़ा दिया है। एसबीआई के अनुसार जिस खाते में आप पैसे भेज रहे हैं अगर वो एसबीआई में ही है, तो फिर चंद मिनटों में आपके पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे, और यदि खाता किसी अन्य बैंक में है तो आप आईएमपीएस और एनईएफटी के विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
इस नई सुविधा के ज़रिए एसबीआई के ग्राहक रोज़ाना 25 हज़ार रुपये तक भेज सकते हैं। इसमें हर एक ट्रांसफर के दौरान ग्राहक 10 हज़ार रुपये तक भेज सकेंगे। आप जब भी एसबीआई से पैसे ट्रांसफर करते हैं तो सबसे पहले जिस शख्स को आपको पैसे भेजने हैं उसे जोड़ना होगा।

बेनेफिशयिरी एड करने जहां कुछ बैंक आधे घण्टे तक का समय ले लेते हैं तो कहीं पर ये काम जल्दी हो जाता है। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बिना बेनेफिशयिरी जोड़े ही पैसे ट्रांसफर करने का मौक़ा दे रहा है। इसके लिए बैंक ने क्विक ट्रांसफर की सुविधा शुरू की है।
 
ग्राहक को यह सुविधा नेट बैंकिंग के डैशबोर्ड पर ही मिलेगी। पहले इस सुविधा के ज़रिये ग्राहक सिर्फ़ 10,000 रुपये एक दिन में भेज सकते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ज़्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की किसी नज़दीकी शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं।