काफ़ी यथार्थवादी होते हैं धनु राशि के जातक
Tuesday - November 20, 2018 11:05 am ,
Category : WTN HINDI
धनु राशि के जातकों को पसंद है न्याय और ईमानदार
सकारात्मक सोच के साथ काम करना पसंद है धनु राशि के लोगों को
NOV 20 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि धनु राशि के लोग आध्यात्म, साहित्य, धर्म तथा शिक्षा के क्षेत्र से जु़ड़े रहते हैं। ये लोग काफ़ी यथार्थवादी होते हैं और हमेशा किसी ना किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन लोगों को खाली बैठना पसंद नहीं होता है क्योंकि ये लोग अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं।
धनु राशि के लोगों की विशेषता होती है कि ये लोग सबका ध्यान रखते हैं और इसके लिए काफ़ी समय भी देते हैं। ये लोग काफ़ी साहसी और निडर भी होते हैं, लेकिन भगवान से डरने वाले होते हैं। धनु राशि के लोग गम्भीर स्वभाव के होते हैं और रुढ़िवादी होने के कारण परम्पराओं और परिवार को ज़्यादा महत्व देते हैं। मदद करने की प्रवृत्ति धनु राशि के लोगों में देखी जाती है, इसलिए इन लोगों को दूसरों को सलाह देना और उनकी मदद करना अच्छा लगता है।
लेकिन देखा गया है कि दूसरों की मदद करते-करते ये लोग अपना भी नुकसान कर बैठते हैं जिसके कारण इन्हें परिवार की नाराज़गी भी सहन करना पड़ती है। इन लोगों को सकारात्मक सोच के साथ काम करना पसंद होता है। ये लोग सभी की मदद करते हैं, लेकिन अपने मान-सम्मान के साथ इन्हें कोई भी समझौता पसंद नहीं है।
देखा गया है कि धनु राशि के लोगों को पढ़ना और नई-नई जानकारी हासिल करना काफ़ी अच्छा लगता है। अपने ज्ञान के माध्यम से ये लोग दूसरों का मार्गदर्शन करने में भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार ये लोग अपनी उम्र से ब़डी बातें करने लगते हैं जो कि इन्हें अच्छा लगता है। धनु राशि के लोग आशावादी होते हैं और धार्मिक कार्यों में लगे रहते हैं।
ये लोग चुपचाप बैठे रहते हैं और सबकी सुनते रहते हैं, लेकिन जब प्रतिक्रिया करने की ज़रूरत होती है तभी ये प्रतिक्रिया देते हैं। चूंकि इन लोगों को नई-नई जानकारी हासिल करना अच्छा लगता है इसलिए ये लोग नई जानकारी हासिल करने के लिए कोई भी जोखिम ले सकते हैं। नये-नये प्रयोग और खोज करना इनकी आदत होती है।
कई बार इन्हें गुस्सा बहुत ज़्यादा आता है, और गुस्सा भी इतना ज़्यादा की इनके गुस्से के कारण सामने वाले का बहुत नुकसान हो जाता है। गुस्सा होने के बाद ये किसी की भी नहीं सुनते हैं और जो मन में है उसको ही करते हैं। धनु राशि के लोग न्यायप्रिय और ईमानदार होते हैं। किसी भी काम को यदि ये लोग करने की ठान लें तो उसे पूरा करने के लिए ये पूरी मेहनत करते हैं क्योंकि इन्हें अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास होता है।