BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

स्वाभिमानी होते हैं मकर राशि के जातक

Wednesday - November 21, 2018 9:59 am , Category : WTN HINDI
मकर राशि के जातकों को पसंद है अनुशासन
मकर राशि के जातकों को पसंद है अनुशासन

मकर राशि: धैर्य और संयम से पूरा करने हैं हर काम

NOV 21 (WTN) – आइये जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। अक्सर देखा गया है कि मकर राशि के जातक स्वभाव से आलसी होते हैं जिसके कारण किसी भी काम को पूरा करने में ये लोग समय लगाते हैं, लेकिन यदि ये लोग किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करने के लिए ये लोग पूरी मेहनत और लगन जुट जाते हैं।
 
ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और धैर्य और आत्मविश्वास के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं जिसके कारण इन्हें सफलता ज़रूर मिलती है, लेकिन इसके लिए समय लगता है, जिसके कारण ये लोग कभी-कभी निराश हो जाते हैं। ज्योतिष को इनकी सलाह है कि किसी भी काम को करने में जल्दबाजी ना करें और धैर्य के साथ ही आगे बढ़ें।
 
देखा गया है कि मकर राशि के जातक खर्चीले बहुत होते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए धन खर्च देते हैं जिसके कारण इनके पास धन संचय नहीं हो पाता है। ये लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं जिसके कारण जल्दी किसी से ये लोग मदद भी नहीं लेते हैं इसलिए कई बार ये लोग बिना वजह परेशान होते रहते हैं। मकर राशि के जातक धरातल से जुड़े हुए और यथार्थवादी होते हैं इसलिए किसी के भी साथ इनका व्यवहार संतुलित रहता है।
 
एक बात महत्वपूर्ण है कि मकर राशि के लोगों को अनुशासनहीनता बिल्कुल पसंद नहीं है और अनुशासनहीनता होने पर ये किसी का भी विरोध करने से नहीं चूकते हैं। मकर राशि के जातक मानसिक परिश्रम के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम भी बहुत करते हैं। सफलता हासिल करने पर ये लोग दूसरों को प्रेरणा देने का कार्य भी काफ़ी अच्छी तरीके से करते हैं।
 
ये लोग आध्यात्म से काफ़ी गहरे जुड़े रहते हैं जिसके कारण अपने बनाये हुए सिद्धातों का पालन ये लोग करते हैं और अन्य लोगों से भी इसका पालन करवाते हैं। मकर राशि के जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, ज्योतिष की इनको सलाह है कि इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो इससे इन्हें हानि उठाना पड़ सकती है।
 
दूसरों की आलोचना करने में भी मकर राशि के जातकों को आनंद मिलता है। मकर राशि के लोगों को एकाधिकार पसंद होता है और ऐसा करने के लिए ये किसी की भी नहीं सुनते हैं। इनका खुद पर ज़्यादा विश्वास नहीं होता है जिसके कारण ये लोग ज़्यादा दोस्त नहीं बना पाते हैं। मकर राशि के लोगों का स्वभाव ज़्यादातर शांत प्रवृत्ति का रहता है, लेकिन मन ही मन ये बड़े चंचल होते हैं।