गम्भीर स्वभाव के होते हैं कुम्भ राशि के जातक
Thursday - November 22, 2018 10:24 am ,
Category : WTN HINDI
कठोर परिश्रमी होते हैं कुम्भ राशि के लोग
कुम्भ राशि: सादगी और सरलता में विश्वास
NOV 22 (WTN) – आइये जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कुम्भ राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक बिना रुके कोई भी कार्य करना पसंद करते हैं। काम करते समय इन्हें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता है। कुम्भ राशि के लोगों के जीवन में ठहराव होता है यानि के ये अपनी आदतों और कार्यप्रणाली को जल्दी परिवर्तित नहीं करते हैं।
कुम्भ राशि के व्यक्तियों के कई मित्र होते हैं और ये लोग समूह में काम करना पसंद करते हैं। ये लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं, इसलिए किसी से खुलकर बात नहीं कर पाते हैं यानि कि कुम्भ राशि के लोग अच्छे लेखक तो बन सकते हैं लेकिन अच्छे वक्ता नहीं। शर्मील स्वभाव के कारण इनका व्यक्तित्व दबकर रह जाता है, इसलिए इन्हें प्रयास करना चाहिए कि ये खुलकर बातें करें।
कुम्भ राशि का राशि चिन्ह होता है पानी से भरा हुए घड़ा। राशि चिन्ह के अनुसार ही इन लोगों के स्वभाव में गहराई और स्थायित्व होता है। ये किसी भी विषय में सोचते हैं तो काफ़ी गहराई से सोचते हैं। नये-नये प्रयोग और खोज करना इनकी मुख्य विशेषता है। दिखावा इन लोगों को पसंद नहीं आता है और ये लोग सादगी और सरलता से काम करते हैं।
वैसे तो कुम्भ राशि के लोग व्यवहारकुशल होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये लोग जल्दी शांत नहीं हो पाते हैं। ये लोग कठोर परिश्रमी होते हैं और इन्हें परिश्रम करने से सफलता भी मिलती है। खुद को योग्य साबित करने के लिए ये लोग पूरी मेहनत से काम करते हैं। गम्भीर स्वभाव के कुम्भ राशि के जातकों को अपने बनाए हुए सिद्धातों पर चलना पसंद है। देखा गया है कि कुम्भ राशि के लोग इतने संकोची स्वभाव के होते हैं कि ये लोग अपने किये हुए कार्य का श्रेय लेने से भी बचते हैं।
इन लोगों का आध्यात्म के प्रति रूझान होता है और जिसके कारण ये लोग दानी और उदार प्रवृत्ति के होते हैं। कुम्भ राशि के लोगों को अनुशासन काफ़ी प्रिय होता है और हमेशा इनकी कोशिश रहती है अनुशासन में रहना। यदि कोई अनुशासनहीनता करता है तो ये उसे दण्ड देने से भी नहीं चूकते हैं। इन लोगों का स्वभाव न्यायप्रिय होता है साथ ही ये लोग काफ़ी स्वाभिमानी भी होते हैं लेकिन इनका स्वाभिमान कब अहम में बदल जाता है यह इन्हें भी खुद पता नहीं चलता है।
इन्हें इनकी मेहतन का परिणाम धीरे-धीरे ही सही लेकिन मिलता ज़रुर है इसी कारण ये लोग हमेशा धैर्य और संयम से काम लेते हैं और ऐसा करने के लिए दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक शारीरिक श्रम तो कर लेते हैं लेकिन मानसिक श्रम ज़्यादा नहीं कर पाते हैं। वातावरण को खुद के अनुकूल बनाना इन्हें अच्छा से आता है। सभी को खुश रखने की इनकी पूरी कोशिश होती है और इसमें ये काफ़ी हद तक सफल भी हो जाते हैं।