गम्भीर स्वभाव के होते हैं तुला लग्न के जातक
Tuesday - November 27, 2018 10:14 am ,
Category : WTN HINDI
कुण्डली के पहले भाव में होता है लग्न
जानिए तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन लग्न के लोगों का स्वभाव
NOV 27 (WTN) – आइये जानते हैं कि लग्न के अनुसार तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों का स्वभाव कैसा है।
तुला लग्न - तुला राशि का चिन्ह तराजू है। देखा गया है कि तुला लग्न के व्यक्ति गम्भीर प्रवृति के होते हैं। इनकी सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति होती है जिसके कारण ये लोग सभी के साथ एक समान व्यवहार करते हैं। तुला लग्न के व्यक्ति को व्यवस्थित जीवन जीना अच्छा लगता है।
वृश्चिक लग्न - वृश्चिक राशि का चिन्ह बिच्छू है। वृश्चिक लग्न के लोगों की आदत होती है कि ये लोग किसी के सामने अपनी बातों को रखने में देर लगाते हैं, क्योंकि ये लोग अपनी बात रखने के लिए किसी सही मौक़ों की तलाश में रहते हैं। देखा गया है कि इनकी वाणी में थोड़ा कड़वापन रहता है, लेकिन स्वभाव में उग्रता होने के कारण इनमें नेतृत्व करने का गुण होता है।
धनु लग्न - धनु राशि का चिन्ह जानवर-पुरुष है जिसके हाथ में धनुष है। राशि चिन्ह के अनुसार ये लोग अपने कार्य का एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं और उसे पाने के लिए काफ़ी मेहनत करते हैं। अपना क़ीमती समय बर्बाद करना इनको बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। देखा गया है कि धनु लग्न के व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं और बहुत जानकर होते हैं। लेकिन अपने गुणों की वजह से इनका अहंकार बहुत जल्द सामने आ जाता है।
मकर लग्न - मकर राशि का चिन्ह मगरमच्छ है। देखा गया है कि मकर लग्न वाले जातक बेहद परिश्रमी और कठोर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। किसी और पर ध्यान देने से पहले यह लोग अपना निजी हित देखते हैं। ये लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।
कुम्भ लग्न - कुम्भ राशि का चिन्ह घड़ा है। देखा गया है कि इस लग्न के लोग दिल के साफ़ और सदैव दूसरों की सोचने वाले होते हैं। कुम्भ लग्न के जातक साधु प्रवृत्ति के होते हैं इसलिए ज़्यादातर लोगों के दिल साफ़ होता है। किसी की चुगली करना या फ़िर निंदा करना इन्हें पसंद नहीं आता है। हमेशा समाज और सभी के हित के काम करना इन्हें पसंद आता है।
मीन लग्न - मीन राशि का चिन्ह दो मछलियों का जोड़ा है इसलिए मछली की तरह ही इन लोगों का स्वभाव होता है। जिस तरह से मछली चंचल होती है इसी तरह यह लोग भी चंचल स्वभाव के होते हैं और इन्हें हमेशा स्वतंत्र रहना पसंद है। मीन राशि के लोगों में धार्मिक गुण होते हैं और इसी कारण ये लोग संस्कारी होते हैं। इनकी वाणी में मिठास और बात में गम्भीरता होने के कारण लोग इनकी बातों को काफ़ी ध्यान से सुनते हैं।