BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए प्रेम विवाह में कौन सा ग्रह पैदा करता है ‘विध्न’

Thursday - December 6, 2018 3:19 pm , Category : WTN HINDI
ग्रहों को कीजिए ‘प्रसन्न’, जल्द होगा प्रेम विवाह!
ग्रहों को कीजिए ‘प्रसन्न’, जल्द होगा प्रेम विवाह!

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह के ‘उपाय’

DEC 06 (WTN) – प्रेम सत्य है और शाश्वत है। इस संसार में ऐसा कोई नहीं है जिसे किसी से प्रेम ना हुआ हो, लेकिन कहते हैं कि प्रेम करना आसान है पर उसे निभाना कठिन है। प्रेम में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं जिसके कारण कई लोग प्रेम तो कर लेते हैं, लेकिन उनका प्रेम विवाह नहीं हो पाता है। जब प्रेम, विवाह में परिणित नहीं होता है तो जीवन में निराशा आ जाती है।
 
यदि आप ज्योतिष में विश्वास करते हैं तो आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताते हैं कि कौन से वे ग्रह हैं जिनके कारण प्रेम विवाह में अड़चनें आती हैं। साथ ही हम आपको बताते हैं कि कौन से उपाय करने से आपका प्रेम विवाह होगा। तो आज हम आपको बताते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह के उपाय।
 
मेष
मेष राशि के जातक प्रेम में जरा अड़ियल टाइप के होते हैं, इनके प्रेम विवाह का सम्बन्ध सूर्य के कारण बनता है लेकिन शनि ग्रह के कारण टूट जाता है। प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए ज्योतिष की इनकी सलाह है कि हर रोज़ सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और हर शनिवार को काली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
 
वृषभ
वृषभ राशि के जातक प्रेम के मामले में काफ़ी सख्त होते हैं, लेकिन यदि कोई इनसे प्रणय निवेदन करे तो यह उसे शीघ्र ही स्वीकार कर लेते हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह का सम्बन्ध मंगल ग्रह के कारण बनता है, लेकिन बृहस्पति के कारण यह टूट जाता है। ज्योतिष के अनुसार प्रेम विवाह को सफल बनाये रखने के लिए मंगलवार का उपवास रखें और हर बृहस्पतिवार को पीली वस्तुओं का दान करें।
 
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों प्रेम के मामले में खिलाड़ी होते हैं यानि कि इन्हें प्रेम करने में महारत हासिल होती है। इनके लिए प्रेम विवाह का योग शुक्र के कारण बनता है लेकिन मंगल से टूट जाता है। ज्योतिष की इनकी सलाह है कि प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए चांदी और सफ़ेद रंग का प्रयोग करें, साथ ही लाल रंग से बचें और मंगलवार को गुड का दान करें।
 
कर्क

कर्क राशि के जातक प्रेम के मामले में काफ़ी गम्भीर होते हैं। इस राशि के जातकों के प्रेम विवाह के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण भूमिका शनि की होती है। प्रेम विवाह को सफल बनाये रखने के लिए ज्योतिष की सलाह है कि शनि मंत्र का जाप करें और काले रंग से बचें और पीले रंग का प्रयोग करें।
 
सिंह
सिंह राशि के जातक प्रेम के मामले में राजा की तरह व्यवहार करते हैं, यानि कि इनकी कई प्रेम कहानियां हो सकती हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम विवाह करवाने में सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है शनि और प्रेम विवाह को तोड़ने में बुध का सबसे बड़ा हाथ होता है। ज्योतिष की सलाह है कि सिंह राशि के जातक प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए हल्के नीले रंग का प्रयोग करें और बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।
 
कन्या
कन्या राशि के जातकों के जीवन में प्रेम काफ़ी मायने रखता है। कन्या राशि के जातकों के लिए शनि शुभ होता है जो कि प्रेम विवाह कराता है, लेकिन प्रेम विवाह में मंगल विध्न उत्पन्न करता है। ज्योतिष की सलाह है कि कन्या राशि के लोग प्रेम विवाह की सफलता के लिए शनि मंत्र का जाप करें और हल्के नीले रंग का प्रयोग करें। प्रेम विवाह के लिए हर मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर चढाएं और पूरी कोशिश करें कि इस दिन नमक ना खाएं।