जानिए गूगल के बारे में वो सब, जो आप जानना चाहते हैं
Friday - December 7, 2018 3:45 pm ,
Category : WTN HINDI
गूगल में जॉब के लिए हर महीने 1,00,000 से भी ज़्यादा लोग करते हैं आवेदन
गूगल में हर सेकेण्ड होते हैं क़रीब 60,000 सर्च, साल क़रीब 1.2 ट्रिलियन
DEC 07 (WTN) – गूगल, एक ऐसा नाम जिसे कम्प्यूटर का उपयोग करने वाले हर शख्स ने सुना है। कल्पना कीजिए कि यदि गूगल ना हो तो इंटरनेट की दुनिया कितनी सुनी हो जाएगी। आज गूगल किसी ना किसी रूप से इंटरनेट उपयोग करने वाले हर उपभोगकर्ता को किसी ना किसी रूप में सुविधाएं दे रहा है। आइये आपको देते हैं गूगल के बारे में कुछ रोचक जानकारियां।
पहले गूगल का नाम Backrub, लेकिन साल 1996 में इसका नाम बदल कर गूगल (GOOGLE) कर दिया गया और तभी से इसका नाम गूगल ही है। दरअसल गूगल (GOOGLE) नाम ग़लती से रखाया है। असल में इसका नाम GOOGOL रखना था, लेकिन ग़लती से इसका नाम GOOGLE रख दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपना LOGO आठ बार बदल चुका है। इतना ही नहीं, गूगल अपना फेविकान (Favicon) पांच बार बदल चुका है।
गूगल पर आप जो चाहते हैं वो सर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल सर्च पेज को साल 1996 में स्टैनफौर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफ़ोर्निया के दो विद्यार्थियों सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने बनाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल सर्च से हर सेकेण्ड में क़रीब 60,000 सर्च किये जाते हैं, वहीं हर महीने करीब 3.5 बिलियन सर्च किये जाते हैं। यदि पूरे साल के सर्च की बात की जाए तो हर साल गूगल पर क़रीब 1.2 ट्रिलियन सर्च किये जाते हैं। गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है! यानि कि यह इतना डाटा है जिसे अपने पास सेव करने के लिए आपको एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी!
आपने इंटरनेट गूगल डूडल तो देखा ही होगा, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1998 में पहली बार गूगल पर डूडल दिखाई दिया था। साल 2005 में गूगल ने Android को ख़रीद लिया था। आप सोच रहे होंगे कि आखिर गूगल की कमाई होती कैसे है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की 80 प्रतिशत कमाई ऐडसेंस से होती है। गूगल की कमाई हर सेकेण्ड में 1,66, 460 रुपये है।
साल 2006 में गूगल ने YouTube को खरीद लिया था। यूट्यूब पर हर मिनट के हिसाब से 60 घण्टे तक वीडियो अपलोड किये जाते हैं। साल 2014 में गूगल ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट को बंद कर दिया था।
गूगल ने Gmail की शुरूआत अप्रैल फूल के दिन यानि 1 अप्रैल 2004 को की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल को Gmail का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। वैसे तो मेल भेजने के लिए कई साइट इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन जीमेल की स्टोर क्षमता ज़्यादा होने और तेज़ी से मेल भेजने की क्षमता के कारण जीमेल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया।
साल 2010 के बाद से गूगल ने हर सप्ताह कम से कम एक कम्पनी को खरीदा है। साल 2005 में गूगल ने Google Map और Google Earth जैसी नई एप्लीकेशन बनाईं। गूगल ने अपने मेप के लिए 80 लाख 46 हजार किलोमीटर सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हैं। साल 2000 में गूगल ने AdWords की शुरुआत की। AdWords वो प्लेटफार्म है जहां पर कोई भी अपने बिजनेस के विज्ञापन दे सकता है और उसका ऑनलाइन प्रमोशन कर सकता है।
आपने गूगल का होमपेज देखा होगा तो आप सोचते होंगे कि वो इतना खाली क्यों है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के सर्च पेज को बनाने वाले सर्ग़ेई ब्रिन और लेरी पेज को Html का ज्ञान नहीं था।
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि गूगल ने अपने हैड ऑफिस में घास काटने के लिए क़रीब 200 बकरियों को रखा है, ऐसा इसलिए क्योंकि घास कटाई मशीन का उपयोग करने से आवाज़ होगी और धुआं निकलेगा जिससे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होगी। गूगल जैसी कम्पनी में हर कोई नौकरी करना चाहता है, इसलिए हर महीने 1,00,000 से भी ज़्यादा लोग गूगल में जॉब करने के लिए आवेदन देते हैं।