पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव में पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन
Friday - December 7, 2018 4:40 pm ,
Category : WTN HINDI
विश्व प्रसिद्ध स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
वार्षिक उत्सव दिशा-2018 में नयनाभिराम संस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी हुए मंत्रमुग्ध
DEC 07 (WTN) – देश प्रेम और नारी शक्ति, इसी थीम के साथ पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव दिशा – 2018 में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की मनमोहन और नयनाभिराम प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वर्ल्ड नम्बर दो स्कूनर खिलाड़ी और पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ब्रांड एम्बेस्डर कमल चावला रहे, वहीं कार्यक्रम में पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ राजेश कपूर, एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ वीके पण्डया, यूनिवर्सिटी की रजिस्टार डॉ नीरजा मलिक, यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ अजय पिल्लई और यूनिवर्सिटी के डीएए डॉ तुकाराम प्रभु मौजूद थे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने सम्बोधन में विश्व प्रसिद्ध स्नूकर खिलाड़ी और पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ब्रांड एम्बेस्डर कमल चावला ने कहा कि जीवन में खेलों का काफ़ी महत्व है और अनुशासन खेलों से ही सीखा जा सकता है। साथ ही चावला ने कहा कि खेलों की ज़रिये ही शारीरिक विकास काफ़ी बेहतर तरीक़े से हो सकता है। इस दौरान कमल चावला ने पीपुल्स यूनिवर्सिटी की तरफ़ से उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
दिशा-2018 के रंगारंग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांससर डॉ राजेश कपूर ने कहा कि सम्पूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी ज़रूरी हैं, क्योंकि खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है और टीम वर्क सीखने को मिलता है। कपूर ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों से व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास होता है।
वहीं पीपुल्स यूनिवर्सिटी के पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्ष पर नारी शक्ति का रोष नृत्य नाटिका के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में द्रोपदी चीरहरण की नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुत की गई, जिसमें नारी की वेदना को बेहतरीन तरीक़े से अभिव्यक्त किया गया। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत लघु नाटिका और गानों के ज़रिये मातृभूमि को याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक ने अतिथियों, विद्यार्थियों और यूनिवर्सिटी के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले उनके नाम इस तरह से हैं। पीआईएएचएम में फलॉवर अरेंजमेंट में प्रथम पुरस्कार बेबी पॉल को और द्वितीय पुरस्कार अमित प्रजापति को मिला। वहीं सलाद डेकोरेशन में प्रथम पुरस्कार अमित प्रजापति को और द्वितीय पुरस्कार पूर्वी मागर को मिला। फ़ायरलेस कुकिंग में प्रथम पुरस्कार राधिका सोनी को और द्वितीय पुरस्कार भावेश गोयल को मिला।
पीडीए में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस तरह से हैं। सोलो सिंगिंग कॉम्पिटिशन में प्रथम पुरस्कार श्रीशा शिवांगी को और द्वितीय पुरस्कार जय किशन को मिला। वहीं युगल गायन में प्रथम पुरस्कार शोभिक और शिवानी को जबकि द्वितीय पुरस्कार श्रीशा और कृतिका को मिला। सोलो डांसिंग में प्रथम पुरस्कार ओशिना को तो द्वितीय पुरस्कार राध्या को मिला। युगल डांसिंग में प्रथम पुरस्कार मयूरेशा और पूर्वी की जोड़ी को मिला, तो द्वितीय पुरस्कार सौम्या और ईशु की जोड़ी को मिला। सोलो स्किट का प्रथम पुरस्कार पूजा अग्रवाल को मिला, तो द्वितीय पुरस्कार सलमान खान को मिला। वहीं युगल स्किट का पुरस्कार दीपक विश्वकर्मा और महिमा को मिला।

पीसीपीएस में आयोजित विजेताओं के नाम इस तरह से हैं। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा त्रिवेदो को, तो द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा बैरागी को मिला। वहीं इंग्लिश निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार करिश्मा को, तो द्वितीय पुरस्कार संतोष शाह को मिला। वहीं एसओपीआर में आयोजित साइंस मॉडल मेकिंग का पुरस्कार पीयूष कुमार को मिला। वहीं पीसीएनएस में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंजू मालवीय को मिला, तो द्वितीय पुरस्कार पुनीत जैन को मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुनीत जैन को, तो द्वितीय पुरस्कार हेमलता को मिला।
एसओआरटी में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता इस तरह से हैं। बेस्ट ऑउट ऑफ़ वेस्ट का प्रथम पुरस्कार अनुष्का अग्रवाल और अनुजा ठाकुर को संयुक्त रूप से मिला, तो वहीं द्वितीय पुरस्कार पुष्पांजलि वर्मा और निक्की कौरव को मिला। रोबोट रेस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अभिनीष सिंह को, तो द्वितीय पुरस्कार अनुराग सिंह को मिला।
पीआईएमआर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस तरह से हैं। महेंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ श्रेया मोदी को तो द्वितीय पुरस्कार निखर किरार को मिला। फेस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार अपूर्वा काम्बले और निष्टा को संयुक्त रूप से मिला, तो द्वितीय पुरस्कार डॉ स्वेता और मुस्कान को संयुक्त रूप से दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में एनसीसी के 10 कैडेट को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के कारण सम्मानित किया गया। इन कैडेट्स के नाम हैं, अभिनव यादव, नेहा वार्ष्णेय, नवीन मेशराम, आनंद कुमार, मो.नईमतुल्लाह खान, प्रांजल प्रताप सिंह, पंकज सेन, अंजु दांगी, सविता धुर्वे और अपर्णा अपूर्वा।