एसबीआई की अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा और ईनामी योजना
Monday - December 10, 2018 10:31 am ,
Category : WTN HINDI
एसबीआई की नई सुविधा और योजना का उठाएं लाभ
ग्राहकों के लिए एसबीआई की नई सुविधा, अब किसी भी ब्रांच में जमा कर सकेंगे फॉर्म 15G/15H
DEC 10 (WTN) – एसबीआई यानि कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नई-नई योजनाएं लाता रहता है। इसी कड़ी में एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा और एक बेहतरीन ईनाम का ऐलान किया है। आखिर क्या है यह सुविधा और ईनाम की योजना, आइये आपको लिए बताते हैं। एसबीआई की नई योजना से उसके ग्राहकों की परेशानी काफ़ी हद तक कम हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई के ग्राहक एसबीआई की किसी भी ब्रांच में अब फॉर्म 15G/15H जमा कर सकेंगे। यानि कि बैंक ने अपने ग्राहकों को सुविधा दी है वे इन दोनों फॉर्म को होम ब्रांच के अलावा, किसी अन्य ब्रांच में भी जमा कर सकते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि एसबीआई में एफ़डी करने पर ब्याज पर टैक्स यानि कि TDS (Tax Deducted at Source) काटा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि TDS की कटौती तभी होती है जब एफ़डी और जमा बचत खाते में अकाउंट से वार्षिक 10,000 रुपये तक का ब्याज मिलता है। वैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस की सीमा को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है, लेकिन 60 साल से कम उम्र के व्यक्तिगत करदाताओं के लिए यह सीमा 10,000 की ही है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए एसबीआई ने फॉर्म 15G/15H को जमा करने के दो विकल्प दिये हैं। इन फॉर्म को ग्राहक या तो ऑनलाइन जमा कर सकता है या फ़िर एसबीई की किसी भी ब्रांच में जाकर इन्हें जमा कर सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फॉर्म 15G और फॉर्म 15H आखिर है क्या। जानकारी के मुताबिक़, फॉर्म 15G और फॉर्म 15H एक फॉर्म है, जो आप अपने बैंक में जमा कर सकते हैं यह सुनिश्चित करने के लिए कि यदि आपके द्वारा अर्जित कुल आय पर कोई कर दायित्व नहीं है, तो टीडीएस आपकी आय से नहीं काटा जाएगा। यह फॉर्म हर साल जमा किये जा सकते हैं। इसलिए, इस फॉर्म को जमा करने से पहले यह जांचना ज़रूरी है कि आप इन फॉर्म को भरने के लिए योग्य हैं कि नहीं, यानि कि किसी भी वर्ष यदि आय टैक्स के लिए लायक है, तो आप पात्र नहीं हैं।
एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से मुफ़्त में पांच लीटर पेट्रोल का ऑफर लेकर लाया है। यदि आप BHIM ऐप का इस्तेमाल करते हैं, और आपका खाता एसबीआई में है और आप इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन के किसी भी पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने के बाद अगर आप BHIM ऐप से भुगतान करते हैं, तो आपके पास मुफ्त में 5 लीटर तक पेट्रोल पाने का मौक़ा है।
एसबीआई ने 5 लीटर फ्री पेट्रोल का ऑफ़र 19 नम्बर को लॉन्च किया था और यह 22 नवम्बर तक चला था, लेकिन एसबीआई ने इस ऑफर को आगे बढ़ाकर अब इसे 15 दिसम्बर तक कर दिया है। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक को पेट्रोल भरवाते समय BHIM ऐप से पेमेंट करना होगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को कम से कम 100 रुपये खर्च करने होंगे।
पेट्रोल खरीदने के बाद BHIM ऐप के जरिए किए गए भुगतान का नंबर <UPI Reference No. (12-Digit)> <DDMM> में लिखकर फोन नंबर 9222222084 पर एसएमएस भेजना होगा। इसमें एसएमएस के नॉर्मल चार्जेस लगेंगे। इसके बाद अगर आप लकी रहे, तो आपको मुफ्त में पांच लीटर पेट्रोल मिलेगा।