BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

राशि, नारी और गुस्से का सम्बन्ध!

Thursday - December 13, 2018 3:30 pm , Category : WTN HINDI
कुछ स्त्रियां होती हैं काफ़ी गुस्सैल, तो कुछ कर लेती हैं गुस्से पर नियंत्रण
कुछ स्त्रियां होती हैं काफ़ी गुस्सैल, तो कुछ कर लेती हैं गुस्से पर नियंत्रण

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि की स्त्रियों का कैसा होता है गुस्सा?
 
DEC 13 (WTN) – गुस्सा आना स्वाभाविक है और इसी कारण हर किसी को कभी ना कभी तो गुस्सा आता ही है। इस संसार में बहुत ही कम लोग हैं जो कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रख पाते हैं। तेत्रायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम थे जिनका कि अपने क्रोध पर नियंत्रण था, तो वहीं द्वापर युग में दुर्वासा ऋषि थे जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता था।

यह पता लगाना काफ़ी कठिन है कि किसे कितना गुस्सा आता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार राशियों के द्वारा पता लगाया जा सकता है कि किस राशि के जातक का गुस्सा कैसा है। आइये आज आप बताते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि की स्त्रियों का गुस्सा कैसा होता है।
 
मेष राशि
मेष राशि का प्रतीक मेमना है। देखा गया है कि इस राशि से सम्बन्धित नारियां मेमने की तरह सीधी होती हैं। आम तौर पर इन्हें गुस्सा नहीं आता हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि जरा-जरा सी बात पर गुस्सा करने से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही जो लोग गुस्सा नहीं करते हैं वो कम बीमार पड़ते हैं। यानि कि मेष राशि की लड़कियां गुस्स कम करती हैं जिसके कारण यह स्वस्थ रहती हैं और दूसरों को भी खुश रखती हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि का प्रतीक चिन्ह है बैल। राशि चिन्ह की तरह ही इस राशि की नारी जितनी परिश्रमी होती हैं, उतनी ही गुस्सैल भी होती हैं। लेकिन इनमें खासियत होती है कि यह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जानती हैं। गुस्‍सा भी एक तरह का का भाव है, लेकिन जब यह गुस्से का भाव व्‍यवहार और आदत में बदल जाता है, तो यह खुद के यह साथ-साथ दूसरों के लिए भी घातक साबित होता है।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि का चिन्ह होता है पुरुष और स्त्री, यानि कि इनके चरित्र में पुरुष और स्त्री दोनों का समावेश रहता है। देखा गया है कि मिथुन राशि की स्त्रियों को गुस्सा काफ़ी जल्दी आता है। बात-बात पर गुस्सा करना इनकी आदत में शामिल है। इन स्त्रियों के पति हो या प्रेमी, सभी को इनके गुस्से का शिकार बनना पड़ता है। मिथुन राशि की स्त्रियों के लिए यह ज़रूरी है कि ये अपने गुस्‍से की सही वज़ह को पहचानें और उस पर अपना नियंत्रण रखें।

कर्क राशि
कर्क राशि की स्त्रियों को गुस्सा आता तो है, लेकिन इनमें खूबी होती है कि ये लोग अपना गुस्सा चतुराई से दबा लेती हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है, तो यह उसे ज्वालामुखी की तरह अन्दर ही अन्दर धधकने देती हैं। लेकिन गुस्से को अंदर रखना स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। बेहतर होगा कि अपनी समस्‍याओं से लड़ने की क्षमता बढ़ाएं और पूरी कोशिश करें कि गुस्सा ना करें।
 
सिंह राशि
सिंह राशि का चिन्ह होता है सिंह। राशि चिन्ह की तरह ही इन लोगों का काफ़ी गुस्सा आता है। लेकिन देखा गया है कि इन्हें गुस्सा किसी ग़लत काम पर आता है और इनका गुस्सा व्यर्थ नहीं जाता है। ग़लत काम होता देखकर ये नाराज़ हो जाती हैं और उसके विरोधस्वरूप इन्हें गुस्सा आता है। गुस्से के साथ-साथ इनके मुंह से ऐसे शब्द निकलते हैं जिससे ग़लत काम करने वाले को लज्जित होना पड़ता है और अपनी ग़लती मानकर उसे सुधारना पड़ता है।
 
कन्या राशि
देखा गया है कि कन्या राशि की स्त्रियां गुस्सैल नहीं बल्कि नासमझ होती हैं। ये लोग ज़्यादा सोचती रहती हैं लेकिन गुस्सा नहीं करती हैं। यदि इन लोगों को दूसरों पर गुस्सा आ भी जाए, तो ये अपना गुस्सा खुद पर ही उतार लेती हैं जिसके कारण यह खुद ही परेशान रहती हैं।
 
कल हम आपको बताएंगे बाक़ी बची अन्य 6 राशियों की स्त्रियों के गुस्सैल स्वभाव के विषय में।