यूजर्स के लिए व्हाट्सएप जल्द देगा नई सौगातें
Friday - December 14, 2018 3:38 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप पर चैटिंग होगी आसान और दिलचस्प
डार्क मोड से लेकर ग्रुप में पर्सनल रिप्लाई के ऑप्शन ला रहा है व्हाट्सएप
DEC 14 (WTN) – व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाना वाला एप है। व्हाट्सएप अपनी शानदार फीचर्स के कारण हर लगभग हर इंटरनेट यूजर तक अपनी पकड़ पहुंचाने में कामयाब रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप अब और नए-नए फीचर लॉन्च करने पर काम कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप बिजनेस के लिए वीडियो कॉलिंग से लेकर व्हाट्सएप पर डार्क मोड तक कई फीचर जल्द ही आने वाले हैं।
इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ने कई फीचर लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कि लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं। दिवाली के समय व्हाट्सएप ने स्टिकर फीचर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद किया। वहीं स्टिकर के बाद अब व्हाट्सएप पांच नये फीचर लॉन्च करने जा रहा है। क्या हैं ये नये पांच फीचर, आइये जानते हैं।
व्हाट्सएप डार्क मोड
डार्क मोड फीचर ट्विटर और यूट्यूब पर पहले से ही मौजूद है। इस फीचर का व्हाट्सएप पर लोगों को काफ़ी वक़्त से इंतज़ार है। जल्द ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर ये फीचर आ सकता है। डार्क मोड फीचर के आने के बाद आपकी आंखों पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने पर कम ज़ोर पड़ेगा।
व्हाट्सएप एड कॉन्टैक्ट फीचर
जल्द ही यूजर्स व्हट्सएप से बिना बाहर निकले नए कॉन्टैक्ट जोड़ सकेंगे। जब आप कोई नया नम्बर जोड़ेंगे तो एप ऑटोमेटिक ही नम्बर के आगे देश का कोड जोड़ देगा। साथ ही आपको ये जानकारी भी देगा कि ये नम्बर व्हाट्सएप पर है या नही।
व्हाट्सएप क्यूआर कोड
व्हाट्सएप पर जल्द ही क्यूआर कोड फीचर आने वाला है। इसकी मदद से किसी भी नए कॉन्टैक्ट को उसका क्यूआर कोड स्कैन कर जोड़ा जा सकेगा। इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आपके पास एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।
व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट रैंकिंग
इस फीचर के आने के बाद आपको व्हाट्सएस के वे कॉन्टैक्ट ऊपर नजर आएंगे, जिनसे आप ज़्यादा बातें करते हैं। इस फीचर की सहायता से व्हाट्सएप आपके इंटरैक्शन के हिसाब से कॉन्टेक्ट की रैंकिंग करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रैंकिंग व्हाट्सएप ऑडियो, वीडियो और चैट के हिसाब से होगी।
व्हाट्सएप प्राइवेट रिप्लाई
अब जल्द ही व्हाट्सएप ग्रुप में आप लोगों को प्राइवेट रिप्लाई कर सकेंगे, यानि कि उन्हें पर्सनल मैसेज भेज सकेंगे। फिलहाल व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सएप का ये फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.355 पर स्पॉट किया गया है।