मेष राशि के जातक शिशु की तरह होते हैं ‘मासूम’ जिसके कारण तुरन्त देते हैं ‘प्रतिक्रिया’
Saturday - December 15, 2018 2:42 pm ,
Category : WTN HINDI
“अपनी शर्तों” पर जीवन जीना पसंद करते हैं मेष राशि के जातक
साहसी और दोस्ताना होते हैं मेष राशि के लोग
DEC 15 (WTN) – हर राशि का स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति, आदतें, पसंद-नापसंद और भावनाएं अलग-अलग रहती हैं। किसी भी व्यक्ति के विषय में उसकी राशि के द्वारा उसे जाना जा सकता है। इसलिए हिन्दू धर्म में विवाह से पहले कुण्डली मिलाई जाती हैं ताक़ि जिस किसी से भी विवाह हो रहा है उसके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सके।
आज हम आपको बताते हैं मेष राशि के जातक किस तरह के होते हैं।
राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण देखा गया है कि मेष राशि के जातक शिशु की तरह मासूम होते हैं। मेष राशि के लोग जीवन की नई ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं। ये लोग उत्साही, आवेगी और आत्मकेन्द्रित होते हैं। इस राशि का चिन्ह मेढ़ा होता है, जो कि साहस और निडरता प्रतीक है। अपने राशि चिन्ह की ही तरह मेष राशि के जातक साहसी होते हैं।
मेष राशि के जातकों को अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद है और ये अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करना चाहते हैं। ये लोग काफ़ी उत्साही होते हैं इसके कारण कठिन से कठिन काम को भी पूरा करने का लक्ष्य यदि एक बार ये निर्धारित कर लेते हैं, तो उसे पाने के लिए ये लोग उत्साह और उमंग से काम शुरू करते हैं लेकिन देखा गया है कि बहुत जल्दी ही ये लोग अपने काम में रूचि खो देते हैं।
मेष राशि के जातक काफ़ी प्रतिक्रियाशील होते हैं। किसी भी बात की प्रतिक्रिया ये लोग जल्द से जल्द देना पसंद करते हैं, लेकिन शारीरिक रूप से। ऐसा करने से कोई बार लोग इनसे चिढ़ने लगते हैं और इनसे नाराज़ हो जाते हैं। यह सही है कि मेष राशि के जातक जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन जल्द ही ये लोग अपनी निराशा और गुस्से को भूल जाते हैं और फ़िर से एक मासूम बच्चे की तरह व्यवहार करने लगते हैं।
ज्योतिष के अनुसार भावुक मासूम होने के कारण मेष राशि के लोग शारीरिक प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन इनका मक़सद ग़लत नहीं होता है। यह कभी-कभी इतनी मासूमियत दिखाते हैं कि लोग इनकी तरफ़ आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन चूंकि इनमें बच्चों की तरह मासूमियत है, इसलिए इनकी अधीरता और चंचलता के कारण कई लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं।
मेष राशि के जातक साहसी और दोस्ताना होते हैं। यदि ये धीरज रखना और कूटनीति सीख लें, तो ये कुशल नेता बन सकते हैं। लेकिन किसी भी काम को पूरा करने में यदि लम्बा समय लगता है, तो ये लोग उस काम को पूरा करने में असफल साबित होते हैं क्योंकि ये बहुत ही जल्दी अपनी रूचि किसी भी काम में खो देते हैं। मेष राशि वालों की यही कमी उनके करियर के विकास में बाधा पहुंचाती है।
कई बार देखा गया है कि मेष राशि के जातक अपनी क्षमता से ज़्यादा ग्रहण कर लेते हैं फ़िर चाहे ये उसका उपयोग कर सकें या ना कर सकें। वैसे तो यह लोग हर काम अच्छे से करते हैं, लेकिन काम को सही तरीक़े से करने के लिए इन्हें हमेशा दूसरों की प्रेरणा की ज़रूरत पड़ती है। वहीं यदि ये अपना प्रदर्शन सही तरीक़े से नहीं पा रहे हैं, तो यह अपनी नाकायमाबी का दोष दूसरों को देते हैं। दरअसल आलस और काम ना करने की इच्छा के कारण ये लोग अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं।
प्यार की बात की जाए तो शुरू में ये लोग रोमांटिक नहीं होते हैं, पर जब ये खुद किसी प्रेम करने लगते हैं तो बहुत ही अच्छे साथी साबित होते हैं। चूंकि इनका स्वभाव मासूम बच्चों की तरह होता है, इसलिए ये लोग अपनी जीवनसाथी पर काफ़ी निर्भर रहते हैं और उससे काफ़ी ज़्यादा की उम्मीद लगाए रहते हैं जिसके कारण कई बार इनका साथी इनसे चिढ़ने लगता है।