BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

बिना ग्रुप के व्हाट्सएप में एक साथ 256 लोगों को भेजें मैसेज!

Saturday - December 15, 2018 3:46 pm , Category : WTN HINDI
WhatsApp के New Broadcast फ़ीचर के ज़रिये मैसेजिंग हुई ‘आसान’
WhatsApp के New Broadcast फ़ीचर के ज़रिये मैसेजिंग हुई ‘आसान’

जानिए कि कैसे व्हाट्सएप में बिना ग्रुप बनाए ‘एक साथ’ 256 लोगों को भेज सकते हैं मैसेज?

DEC 15 (WTN) – जिसके पास स्मार्ट फ़ोन है स्वाभाविक है कि वे लोग व्हाट्सएप का उपयोग तो ज़रूर करते ही होंगे। व्हाट्सएप ने लोगों के जीवन का काफ़ी हद तक आसान बना दिया है। संदेश भेजने से लेकर फ़ोटो और वीडियो सेंड करने में व्हाट्सएप का प्रयोग आजकल हर कोई करता है। संचार के इस सरल और सुगम साधन के कारण लोगों के बीच जैसे कोई दूरी बची ही नहीं है।
 
यदि आप व्हाट्सएप का उपयोग करना जानते हैं तो यह आपकी जिन्दगी आसान बना देता है, लेकिन वहीं यदि आपको इसके सभी फ़ीचर्स का सही उपयोग करना नहीं आता है तो आपको व्हाट्सएप इरिटेट भी कर सकता है।

देखा गया है कि व्हाट्सएप पर ज़्यादा ग्रुप होने से लोग इरिटेट होने लगे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप और उस पर आने वाले मैसेज का रिप्लाई कर पाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोग व्हाट्सएप ग्रुप से परेशान होकर उन्हें डिलिट भी कर देते हैं। लेकिन यदि आपको एक साथ कई लोगों को मैसेज भेजना है और आप किसी भी ग्रुप का सदस्य नहीं होना चाहते हैं, तो इसके लिए व्हाट्सएप में एक फ़ीचर है जिसका उपयोग कर आप एक साथ 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं।
 
आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे हो सकता है, तो हम आपको बताते हैं। आप अपने दोस्तों को एक साथ, एक ही मैसेज बिना ग्रुप बनाए व्हाट्सएप के न्यू ब्रॉडकास्ट लिस्ट की मदद से भेज सकते हैं। इस लिस्ट की मदद से आप 256 लोगों को एक ही टाइम पर एक ही मैसेज भेज सकते हैं। आखिर ये फ़ीचर कैसे काम करता है हम आपको बताते हैं।
 
1.सबसे पहले व्हाट्सएप एप को खोलें।

2.व्हाट्सएप को खोलते ही उसके दाई तरफ़ आपको तीन डॉट्स नजर आएंगे, जिस पर आपको क्लिक करना है।

3.जैसे ही आप इन तीन डॉट्स को क्लिक करेंगे, तो आपको कई विकल्प नजर आएंगे। इसमें आपको New Broadcast विकल्प पर क्लिक करना है।

4.जैसे ही आप New Broadcast विकल्प पर क्लिक करेंगे, मैसेज भेजने के लिए आपको उन सभी कॉन्टैक्ट को सलेक्ट करना होगा जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं।

5.जिन्हें भी मैसेज भेजना है उन्हें सिलेक्ट करने के बाद नीचे के तरफ़ मौज़ूद ग्रीन टिक पर क्लिक करें।

6.ग्रीन टिक को क्लिक करने के बाद आपके पास एक लिस्ट तैयार हो जाएगी, जिसमें आप सभी लोगों को एक साथ मैसेज भेज सकते हैं।

7.इस लिस्ट में आप 256 लोगों को एक साथ सिलेक्ट कर सकते हैं और सभी को एक साथ, एक ही मैसेज भेज सकते हैं।