काफ़ी विश्वसनीय होते हैं वृषभ राशि के जातक
Tuesday - December 18, 2018 2:46 pm ,
Category : WTN HINDI
जोखिम उठाने से डरते हैं वृषभ राशि के लोग
वृषभ राशि के जातक अपने लक्ष्य को पाने के लिए करते हैं बहुत मेहनत
DEC 18 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। वृषभ राशि के जातक काफ़ी मेहनती होते हैं और इसी कारण अपने लक्ष्य को पाने के लिए ये लोग काफ़ी मेहनत करते हैं। वृषभ राशि का चिन्ह बैल है और राशि चिन्ह के अनुसार ही ये लोग ताक़तवर लेकिन धीमे होते हैं। ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातक ज़मीन से जुड़े होते हैं और इसी कारण जिस बात पर इन्हें पूरी तरह से विश्वास हो जाता है यह उसी बात को कहते हैं।
वृषभ राशि के जातक व्यवहारिक,स्थायी और विश्वसनीय होते हैं और यही वजह है कि ये लोग ज़िन्दगी में ज़्यादा घबराते नहीं हैं। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ये लोग अपने लक्ष्य की तरफ़ बढ़ते जाते हैं क्योंकि इनमें काफ़ी इच्छाशक्ति होती है। ईमानदारी, स्थायित्व और कड़ा संकल्प ही इनकी पहचान है। जब यह अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, तो इन्हें इनके मार्ग से भटकाना काफ़ी कठिन होता है।
ये लोग ज़िन्दगी में जोखिम उठाने से डरते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग सुरक्षा पसंद होते हैं और दूसरा ये आलसी भी होते हैं। यानि कि कहा जा सकता है कि ये केवल जाने पहचाने रास्तों पर ही चलना पसंद करते हैं। हालांकि इसे बुरा नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जाने पहचाने काम करने से यह नये काम का मजा लेने से चूक जाते हैं।
वृषभ राशि के लोग अपने काम, विचारों और परिजनों से काफ़ी घनिष्ठता से जुड़े रहते हैं, इसे स्थायित्व कहा जा सकता है लेकिन कुछ लोग इसे इनका जिद्दीपन कहते हैं। देखा गया है कि इनका दिमाग और मन नये परिवर्तनों को स्वीकार नहीं करता है। पर जिस भी काम को ये लोग करने की ठान लेते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से ये लोग पूरा करते हैं, यानि कि कहा जा सकता है कि ये लोग काफ़ी दृढ़संकल्पित होते हैं। वृषभ राशि के जातक दबाव में शायद ही कभी आते हैं और ये शांति चाहते हैं, लेकिन इन्हें आप पीछे हटने वाला या डरने वाला नहीं कह सकते हैं।
वैसे तो ये लोग धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं, लेकिन यदि नाराज़ हो जाएं तो क्रोधी और क्रूर भी हो सकते हैं। पर जब इनका गुस्सा शांत हो जाता हैं, तो इनका व्यवहार इस तरह का होता है मानो कुछ हुआ ही नहीं है।
वृषभ राशि के जातक कलाकार और संगीतज्ञ भी हो सकते हैं। इन्हें कला,संगीत,अच्छा भोजन,शारीरिक सुख और भौतिक सुख काफ़ी पसंद होता है। देखा गया है कि ये आत्मकेन्द्रित होते हैं, लेकिन भौतिक सुख इन्हें पसंद है। परिवार इनके लिए प्राथमिकता में आता है और इनकी पूरी कोशिश रहती है कि भैतिक सुख सुविधाएं इनके प्रियजनों को भी मिले।
इनके जिद्दीपन और आलसीपन के कारण कई बार इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके जिद्दीपन के कारण कई बार लोग इनसे दूर भागते हैं। अपने आलसीपन के कारण ये लोग अपने आसपास की स्थिति को बदलना नहीं चाहते और ना ही उसके लिए प्रयास करते हैं जिसके कारण एक ही तरह की परिस्थितियों में इनका काफ़ी समय निकल जाता है।
वृषभ राशि के जातक को ऐसा जीवन साथी चाहिए जो इनके स्थायित्व की इच्छा को पूरा कर सके। यानि कि ये जिस परिस्थिति में रह रहे हैं जीवन साथी भी उसी परिस्थिति में रहे। इन लोगों को सैक्स काफ़ी पसंद होता है और लम्बे समय तक ये अपने जीवन साथी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने में यक़ीन करते हैं। यदि वृषभ राशि वालों को अपने विचारों जैसा जीवन साथी नहीं मिलता है तो उसके साथ इनकी बहस होती रहती है।