BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं मिथुन राशि के जातक

Wednesday - December 19, 2018 2:00 pm , Category : WTN HINDI
मिथुन राशि के लोग होते हैं रोमांस और सैक्स के दीवाने
मिथुन राशि के लोग होते हैं रोमांस और सैक्स के दीवाने

मिथुन राशि: हर रिश्ते को अहमियत देना है इनकी खासियत
 
DEC 19 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि मिथुन राशि के जातक हाज़िर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं। मिथुन राशि का चिन्ह दो स्त्री का है, इसलिए मिथुन राशि के पुरुषों में स्त्री के गुण और मिथुन राशि की स्त्री में पुरुष में गुण पाए जाते हैं। ये लोग काफ़ी आकर्षक होते हैं और इनका व्यवहार काफ़ी दोस्ताना होता है। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोह और पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती है।
 
मिथुन राशि के जातकों में बातचीत करने के गुण होते हैं इसलिए ये सभी के चहते बन जाते हैं। ये ना केवल अच्छे वक्ता होते हैं, बल्कि बढ़िया श्रोता भी होते हैं। ये सभी की बातों को काफ़ी ध्यान से सुनते हैं ताक़ि ये कुछ सीख सकें। ये जिस भी चर्चा में शामिल होते हैं उसमें ये अपनी तथ्यात्मक बातों से सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करने में सफल रहते हैं।
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए रिश्ते काफ़ी महत्वपूर्ण होते हैं और हर रिश्ते की अहमियत का ये पूरा ध्यान रखते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भी समय निकालकर ये लोग अपने नजदीक़ी लोगों से मिलने और बात करने का समय निकाल लेते हैं। मिथुन राशि के लोगों को दोस्त बनाने का काफ़ी शौक होता है, लेकिन ये हर किसी को अपना दोस्त नहीं बनाते हैं बल्कि बहुत सोच समझकर ही किसी के साथ सम्बन्धों को आगे बढ़ाते हैं।
 
मिथुन राशि का चिन्ह जुड़वा है इसलिए इनके चरित्र में दोहरा व्यक्तित्व रहता है। उदाहरण के तौर पर ये व्यवहारिक हैं, तो उसी समय में ये काल्पनिक और रचनात्मक भी हैं। मिथुन राशि के जातक कब किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे यह निश्चित नहीं रहता है। क्योंकि कभी ये व्यवहारिक होकर प्रतिक्रिया देते हैं तो कभी काल्पनिक होकर। ज़्यादातर ये लोग मूडी होते हैं, जिसके कारण इनका ध्यान एक जगह पर केन्द्रित नहीं हो पाता है।

मिथुन राशि के जातकों में ऊर्जा काफ़ी होती है। लेकिन राशि चिन्ह की तरह इनमें विचारों की विविधता रहती है। ये लोग सभी काम में पारंगत होना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी एक ही कौशल में पारंगत होने की इन्हें सनक सवार रहती है। वैसे मिथुन राशि में जन्में जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और ये जो भी विषय चुनते हैं, उसमें ये खुद को पारंगत कर लेते हैं। हालांकि इसमें इनकी रुचि लम्बे समय तक नहीं हो सकती हैं।
 
मिथुन राशि के जातक खुले विचारों के होते हैं। इन्हें अपोजिट सैक्स के प्रति आकर्षण बहुत जल्दी हो जाता है। शारीरिक सुख की कामना इन्हें बहुत रहती है और जब भी मौक़ा मिलता है ये लोग अपने साथी के साथ रोमांस करना पसंद करते हैं। वैसे एक मिथुन राशि के जातक के साथ रोमांस करना दिलचस्प, साहसी और मजेदार हो सकता हैं। मिथुन राशि के जातक को प्रेम और सैक्स में प्रयोग करने में आनंद आता है जिसके कारण इनका जीवनसाथी इनसे बहुत खुश रहता है।